
मेरठ, दिल्ली से जयपुर तक, ऐसे बेरहमी से हुआ 'इश्क' का कत्ल... दिल दहला देंगी मोहब्बत की 3 खौफनाक कहानियां!
AajTak
मोहब्बत टुकड़े-टुकड़े. दिल्ली से मेरठ से लेकर जयपुर तक यही हुआ. जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई. रात की नींदे उड़ाई. जिसके लिए घर-समाज से लड़ा. उसी से ना जाने क्यों ऐसी नफरत हुई कि रास्ते से हटाने के लिए गुनाह से भी परहेज नहीं की. ऐसा खूनी खेल खेला कि हर कोई सन्न रह जाए.
मोहब्बत टुकड़े-टुकड़े. दिल्ली से मेरठ से लेकर जयपुर तक यही हुआ. जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई. रात की नींदे उड़ाई. जिसके लिए घर-समाज से लड़ा. उसी से ना जाने क्यों ऐसी नफरत हुई कि रास्ते से हटाने के लिए गुनाह से भी परहेज नहीं की. ऐसा खूनी खेल खेला कि हर कोई सन्न रह जाए. चाहे मेरठ की मुस्कान हो या दिल्ली का आसिफ या फिर जयपुर की गोपाली. तीनों ने अपने हाथों से अपनी मोहब्बत का गला घोंट दिया. नए इश्क की चाहत में पुराने इश्क की बलि ले ली. आइए इन तीनों की दिल दहला देने वाली कहानी जानते हैं.
कहानी 1:- मेरठ की 'कातिल' मुस्कान की खौफनाक कहानी
मेरठ की मुस्कान वाली साजिश से हर कोई हैरान है. उसके माता-पिता भी इस कदर खफा हैं कि वो भी बेटी के लिए फांसी मांग रहे हैं. मुस्कान कितनी कातिलाना हो सकती है कि इसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए. अवैध रिश्ते के लिए मुस्कान ने ना सिर्फ पति को मारने की बड़ी साजिश रची बल्कि अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे अंजाम भी दिया.. हत्या इतना जघन्य़ है कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं. उसने पति सौरभ राजपूत की पहले हत्या की, फिर लाश के टुकड़े किए. उन टुकड़ों को बोरी में डाला. बोरी को ड्रम में डालकर सीमेंट-पानी भर दिया..
मुस्कान ने ये हत्या अचानक नहीं की, बल्कि शातिर अपराधी की तरह पहले प्लानिंग की, उसके बाद अपने प्रेमी को इस साजिश में शामिल किया. सोच समझ कर सौरभ को मार डाला. पुलिस के मुताबिक, मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र को मानता था. उसकी इस कमजोरी का फायदा उसकी प्रेमिका और सौरभ हत्याकांड की मुख्य आरोपी मुस्कान ने फायदा उठाया. मुस्कान ने साहिल की मृत मां के नाम पर स्नैप चैट अकाउंट बनाया. साहिल की मृत मां से स्नैप चैट करने लगी. उसको मां के अकाउंट पर वो बताती थी कि मुस्कान अच्छी लड़की है.
मुस्कान उसे पसंद है. अंधविश्वासी साहिल को लगता था कि उसकी मां उससे बात करती है. आरोप है कि इसी फर्जी चैट से वो मुस्कान के पति सौरभ राजपूत की मर्डर में शामिल हो गया. मुस्कान अपने माता-पिता को भी लगातार गुमराह करती रही. साहिल को लेकर झूठ बोलती रही. अब जिस तरह से उसने सौरभ को मारा उससे उनके माता-पिता सदमे में हैं. मुस्कान का चेहरा तक देखना नहीं चाहते. वो अपनी बेटी के लिए फांसी की सजा मांग रहे है. दामाद के लिए इंसाफ चाहते हैं. सौरव राजपूत की 9 साल पहले मुस्कान से शादी हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










