
मेरठ: जेठानी-देवरानी ने पेट्रोल डालकर कुत्ते के 5 पपी को जिंदा जलाया, पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम
AajTak
मेरठ में दो महिलाओं ने कुत्ते के बच्चों के ऊपर पेट्रोल डालकर उनको जिंदा जलाकर मार दिया. दोनों महिलाएं पड़ोसी हैं. वो इन कुत्ते के बच्चों द्वारा निकाली गई आवाजों से तंग आ गई थीं जिसके बाद उन्होंने ये कदम उठाया.
मेरठ में कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र में दो महिलाओं पर पांच कुत्ते के बच्चों को तेल डालकर जलाकर मारने का आरोप लगा है, जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. घटना की शिकायत मेरठ के एनिमल केयर सोसाइटी ने पुलिस से की थी जिसके बाद कुत्ते के बच्चों को जमीन से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा गया और मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया.
ये मामला मेरठ के कंकर खेड़ा थाना क्षेत्र के खड़ौली के रोहटा रोड के संत नगर का है जहां पर आरोप है कि बीती 5 तारीख को इलाके की ही दो महिलाओं ने पांच कुत्ते के बच्चों पर तेल डालकर आग लगाकर उनका जिंदा जलाकर मार डाला. इसकी शिकायत मेरठ के रहने वाले एनिमल केयर सोसाइटी के सचिव अंशुमाली वशिष्ठ ने पुलिस से की थी. अंशुमाली ने रिपोर्टर को बताया कि कॉलोनी की रहने वाली दो महिलाएं शोभा और आरती जो आपस में जेठानी देवरानी है, उन्होंने ये क्राइम किया है.
क्या है पूरा मामला?
अंशुमाली ने बताया कि कॉलोनी में एक फीमेल डॉग ने 2 नवंबर को 5 बच्चे दिए थे और वहां कुछ झाड़ियां थी जहां पर बच्चों को उसने जन्म दिया था. उन्होंने बताया कि इलाके की रहने वाली दो महिलाओं ने 5 तारीख को कुत्ते के बच्चों पर पेट्रोल डालकर और आग लगाकर उन्हें जिंदा जला दिया. उन्होंने कहा कि जब कॉलोनी वालों ने इसका विरोध किया तो उन्होंने कॉलोनी वासियों को उल्टा सीधा कहा. कॉलोनी के लोगों ने मौके पर 112 पुलिस को भी कॉल कर बुलाया और पुलिस भी आकर वापस चली गई. उन्होंने ही पांचो कुत्ते के बच्चों की डेड बॉडी उठाकर उन्हें दफनाया.
यह भी पढ़ें: I can't leave him...' रतन टाटा की वसीयत का खुलासा, अपने कुत्ते के लिए कर गए ये बड़ा काम!
इसके बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर अंशुमाली व्यापार संघ के कुछ नेताओं के साथ मेरठ के कंकर खेड़ा थाने पहुंचे और शुक्रवार को फिर से इस मामले की शिकायत उन्होंने पुलिस से की. वहीं इस मामले में दोनों महिला शोभा, पत्नी कुलदीप और आरती, पत्नी प्रवीण के खिलाफ अब पुलिस के मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










