
मेडिकल कॉलेज छात्रावास के पास खोपड़ी से खेलते दिखे कुत्ते, वीडियो सामने आने पर पुलिस ने शुरू की जांच
AajTak
नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि उन्हें बुधवार को छात्रावास की इमारत के पीछे कुत्तों द्वारा खोपड़ी से खेलने के बारे में पता चला. उन्होंने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वो खोपड़ी इंसान की है या नहीं.
मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरकारी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के करीब दो कुत्तों को एक खोपड़ी से खेलते हुए देखा गया. इस मंजर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. अब इस मामले जांच शुरू कर दी गई है. जबलपुर पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.
अब मेडिकल कॉलेज के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि वो खोपड़ी इंसान की है या नहीं. नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि उन्हें बुधवार को छात्रावास की इमारत के पीछे कुत्तों द्वारा खोपड़ी से खेलने के बारे में पता चला.
डीन डॉ. नवनीत सक्सेना ने पीटीआई को बताया, 'हम खोपड़ी के बारे में अभी कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कह सकते. यह मानव खोपड़ी हो सकती है या नहीं, यह पास की झील से उठाई गई कोई चीज हो सकती है. या यह उन खोपड़ियों में से एक हो सकती है, जिन्हें एनाटॉमी के छात्र अध्ययन के लिए घर ले जाते हैं.'
डॉ. नवनीत सक्सेना ने बताया कि जांच के बाद ही खोपड़ी के स्रोत के बारे में पता चलेगा. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस को तुरंत सूचित कर दिया गया है. पुलिस अपने स्तर पर मामले की छानबीन कर रही है.
गढ़ा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पीके शर्मा ने पीटीआई को बताया कि बुधवार को एक पुलिसकर्मी अस्पताल गया था, लेकिन उसे वीडियो में दिख रही खोपड़ी नहीं मिली. उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










