
'मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज, हत्यारे एक से अधिक...', मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर DIG का बड़ा बयान
AajTak
वीआईपी पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या को लेकर दरभंगा के डीआईजी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि इस हत्या को एक से ज्यादा हमलावरों ने मिलकर अंजाम दिया है. उन्होंने दावा किया कि आज शाम या फिर 24 घंटे के भीतर हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा. डीआईजी ने ये भी बताया कि मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज मिले हैं.
बिहार में विकासशील इंसान पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के मामले में दरभंगा के डीआईजी बाबू राम ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस हत्याकांड को एक से ज्यादा हत्यारों ने अंजाम दिया है.
24 घंटे में पकड़े जाएंगे हत्यारे: डीआईजी
डीआईजी ने कहा, इस हत्याकांड में शाम तक या अगले 24 घंटे में सफलता मिल जाएगी, कई अहम सबूत मिले हैं, मेज पर 3 गिलास और कुछ कागज थे जिससे पता चलता है कि एक से अधिक हत्यारे शामिल है. यह हत्या किसी एक हत्यारे की करतूत नहीं है. बता दें कि पिता की हत्या की खबर मिलने के बाद मुकेश सहनी मुंबई से पटना के लिए निकल चुके हैं.
सीएम नीतीश ने मुकेश सहनी से की बात
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री मुकेश सहनी से फोन पर बातचीत भी की है और उनकी पिता के हत्या पर दुख जताया है. सीएम ने इस मामले में बिहार के डीजीपी को तत्काल एक्शन लेने के लिए कहा है और दोषियों पर जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
मंगलवार की सुबह घर में मिली जीतन सहनी की लाश

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










