
मेघालय हनीमून मर्डर मिस्ट्री: राजा और सोनम का Exclusive सीसीटीवी फुटेज, शिलांग के होटल में दिखे
AajTak
Exclusive last footage of indore couple before missing in Shillong: शिलांग पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम 21 मई को शिलांग के एक होटल में नजर आ रहे हैं. यह फुटेज उस समय का है, जब कपल शिलांग पहुंचा था और अपनी हनीमून यात्रा शुरू कर रहा था. पुलिस इस फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजा और सोनम इसके बाद कहां गए और उनके साथ क्या हुआ?
मेघालय में हनीमून के लिए गए इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में एक नया खुलासा हुआ है. शिलांग पुलिस को 21 मई का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें राजा और सोनम एक होटल के अंदर दिखाई दे रहे हैं. यह फुटेज इस रहस्यमय हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण सुराग माना जा रहा है. हालांकि, राजा का शव 2 जून को सोहरा (चेरापूंजी) के पास एक गहरी खाई में मिल चुका है, लेकिन उनकी पत्नी सोनम 13 दिनों से लापता हैं. परिवार ने इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से कराने की मांग की है. शिलांग पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में राजा और सोनम 21 मई को शिलांग के एक होटल में नजर आ रहे हैं. यह फुटेज उस समय का है, जब कपल शिलांग पहुंचा था और अपनी हनीमून यात्रा शुरू कर रहा था. पुलिस इस फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि राजा और सोनम इसके बाद कहां गए और उनके साथ क्या हुआ?
पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिएम ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है और यह इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने में अहम साबित हो सकता है.
11 मई की शादी, 20 मई को शुरू हुआ हनीमून इंदौर के सहकार नगर निवासी ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम की शादी 11 मई को ही धूमधाम से हुई थी. शादी के नौ दिन बाद, 20 मई को यह जोड़ा हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुआ. 22 मई को वे किराए के स्कूटर से मावलखियाट गांव पहुंचे और वहां से 3000 से अधिक सीढ़ियां उतरकर नोंग्रियाट गांव में फेमस 'लिविंग रूट्स' पुल देखने गए.
कपल ने नोंग्रियाट के शिपारा होमस्टे में रात बिताई और 23 मई की सुबह वहां से निकले. इसके बाद दोनों का कोई अता-पता नहीं था. 24 मई को उनका स्कूटर शिलांग-सोहरा मार्ग पर सोहरारिम में एक कैफे के बाहर लावारिस हालत में मिला.
राजा की हत्या, सोनम लापता 2 जून को मेघालय पुलिस को वेईसावडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में राजा का सड़ा-गला शव मिला. उनके दाहिने हाथ पर 'राजा' लिखे टैटू से उनकी पहचान हुई. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि राजा की हत्या एक धारदार हथियार, संभवतः 'दाओ' (धारदार हथियार) से की गई थी, जिसे पुलिस ने मौके से बरामद कर लिया. शव के पास एक महिला की सफेद टी-शर्ट, राजा का मोबाइल फोन, दवा की स्ट्रिप, स्मार्टवॉच और एक टूटी हुई मोबाइल स्क्रीन भी मिली है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










