
मेघालय में दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अवैध रूप से भारत में घुसपैठ का आरोप, दो स्थानीय मददगार भी पकड़े गए
AajTak
मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और मेघालय पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. इसमें दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में एंट्री करने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. इसी के साथ दो भारतीय नागरिकों को भी हिरासत में लिया गया है, जिन्होंने इन बांग्लादेशियों को भारत में घुसपैठ करने में मदद की थी.
भारत-बांग्लादेश सीमा पर एक बार फिर चौकसी ने घुसपैठ की साजिश को नाकाम कर दिया. मेघालय में सीमा सुरक्षा बल (BSF) और राज्य पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से एंट्री करते हुए गिरफ्तार किया गया है. उन्हें घुसपैठ कराने में मदद करने वाले दो भारतीय नागरिकों को भी पकड़ा गया है.
एजेंसी के मुताबिक, खुफिया सूचना के आधार पर BSF और मेघालय पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गुरुवार को शिलॉन्ग के पास मावलाई बाइपास पर एक वाहन को रोका. यह वाहन गुवाहाटी की ओर जा रहा था. वाहन में चार लोग सवार थे, जिनसे पूछताछ की गई. जांच के दौरान दो व्यक्तियों के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए. पूछताछ में पता चला कि ये दोनों बांग्लादेशी नागरिक हैं, जो बिना अनुमति भारत में प्रवेश कर चुके हैं.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में छिपे 18 बांग्लादेशी गिरफ्तार, 5 ट्रांसजेंडर के वेश में पकड़े गए, मोबाइल में मिला प्रतिबंधित ऐप
अधिकारियों के अनुसार, ये दोनों आरोपी गुवाहाटी जाने की तैयारी में थे. उनके साथ मौजूद दो अन्य भारतीय नागरिकों ने उन्हें अवैध रूप से सीमा पार कराने में मदद की थी. इन चारों को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के अधिकारियों ने बताया कि ये कार्रवाई BSF और राज्य पुलिस ने की है.
गौरतलब है कि BSF मेघालय फ्रंटियर के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 की पहली तिमाही में अब तक कुल 78 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सुरक्षा एजेंसियां और अधिक सतर्क हो गई हैं. प्रशासन ने यह भी कहा कि सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने, अवैध घुसपैठ की गतिविधियों को रोकने और मानव तस्करी के साथ ही अन्य ट्रांसबॉर्डर क्राइम के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










