
मृत्य भोज में नहीं मिला दही तो नाराज पड़ोसियों ने घरवालों पर फेंका गर्म चावल और पानी, 10 जख्मी
AajTak
बिहार के बेगूसराय में मृत्य भोज के दौरान हंगामा हो गया. बताया जा रहा है कि यहां भोज के दौरान दही नहीं मिला तो नाराज पड़ोसियों ने घरवालों पर गर्म चावल और गर्म पानी फेंक दिया. इससे 10 लोग जख्मी हो गए. इनमें पांच लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.
बिहार के बेगूसराय में श्राद्ध भोज में दही नहीं मिलने से नाराज पड़ोसियों ने घरवालों पर गर्म चावल और गर्म पानी फेंक दिया. इससे महिला, बच्चे समेत 10 लोग जख्मी हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल और सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद भोज के दौरान हड़कंप मच गया.
जानकारी के अनुसार, यह घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के मसराज गांव की है. यहां लल्लू कुमार साह की आंटी का निधन हो गया था. सोमवार रात मृत्यु भोज का आयोजन किया जा रहा था. आरोप है कि भोज के दौरान दही खत्म हो गया.
इसको लेकर पड़ोसी कृष्णा कुमार और कई युवकों ने आयोजक के साथ गाली-गलौज की और गर्म पानी और चावल महिलाओं व बच्चों पर फेंक दिया. इससे करीब 10 लोग जख्मी हो गए. इनमें पांच लोगों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है.
परिजनों ने बताया कि महिला के मौत के बाद मृत्य भोज का आयोजन किया गया था. इसमें गांव के ही कृष्णा कुमार और कुछ युवकों ने दही की मांग की तो लोगों ने कहा कि घर से लाकर दिया जा रहा है. इतने में युवक नाराज हो गया और गाली गलौज करने लगा. इसके बाद पक रहे चावल और गर्म पानी फेंक दिया, जिससे 10 लोग जख्मी हो गए.
'चूल्हे पर पक रहे थे चावल, वही उठाकर लोगों के ऊपर फेंक दिए'
आयोजक लालू कुमार साह ने कहा कि मेरी चाची का निधन हो गया था, इसी को लेकर मृत्य भोज करा रहे थे. इस दौरान दही कम पड़ गया. दही कम पड़ने पर कृष्णा कुमार गाली गलौज करने लगा. झगड़ा होने पर पक रहे चावल लोगों के ऊपर फेंक दिए. 9-10 लोग जख्मी हैं. डॉक्टर राजू ने कहा कि पांच मरीजों को भर्ती कराया गया है. उनका इलाज किया जा रहा है. सभी जले हुए हैं. खतरे से बाहर हैं. थानाध्यक्ष सुदीन राम ने कहा कि घटना की सूचना मिली है. आवेदन मिलने के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








