
'मृत्यु के बाद क्या होता है...' यह जानने के लिए लड़के ने परिवार के सामने उठाया खौफनाक कदम!
AajTak
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में 15 वर्षीय एक लड़के ने अपने परिवार के सामने खुद को गोली मार ली. इस घटना में उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन अभी तक मृतक बच्चे के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में परलोक के बारे में जानने की उत्सुकता में 15 वर्षीय एक लड़के ने अपने परिवार के सामने खुद को गोली मार ली. इस घटना में उसकी मौत हो गई. इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन अभी तक मृतक बच्चे के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 9वीं कक्षा में पढ़ने वाले युवराज राणा ने अपनी मौत से पहले गूगल और यूट्यूब पर 'गरुड़ पुराण', 'मृत्यु के बाद क्या होता है', 'मृत्यु के तरीके' और 'मृत्यु के बाद आत्मा कहां जाती है' के बारे में सर्च किया था. इस मामले में लड़के ने मौत से पहले कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है.
स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना शनिवार रात मेरठ शहर के एपेक्स कॉलोनी में हुई. युवराज राणा ने खुद को गोली मार ली. परिवार ने अभी तक इस मामले में औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. बच्चे के पास पिस्तौल कहां से आई, ये जानने की कोशिश की जा रही है.
एसएचओ ने बताया कि पिस्तौल उसके कमरे से बरामद कर ली गई है. प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि युवराज अपनी मां और भाई द्वारा बुरी संगत में रहने के कारण डांटे जाने से परेशान था. परिवार ने उसकी बाइक भी बेच दी थी. इसके बाद से वो ज्यादा परेशान रहने लगा था. परिजनों से बात नहीं करता था.
बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर में मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के नागला शेखू गांव में बीटेक की छात्रा ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. वो मवाना रोड स्थित एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से उसे आसपास के लोग उसे किसी बात पर ताना मार रहे थे.
इससे आहत होकर उसने यह कदम उठाया था. बताया गया कि खुशी के पिता काम पर और मां खेतों में गई थी. उसी वक्त उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. जब उसकी मां वापस लौटीं तो उन्होंने देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. खिड़की से झांकने पर पता चला कि खुशी पंखे से लटकी हुई थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










