
मूसेवाला मर्डर के मास्टरमाइंड गोल्डी का राजस्थानी कनेक्शन, ये लेडी डॉन रह चुकी है पार्टनर
AajTak
सिद्धू मूसेवाला की हत्या में अहम किरदार रखने वाला गैंगस्टर गोल्डी बरार का राजस्थान से भी पुराना नाता है. वह राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा के साथ काम कर चुका है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. हैरान करने वाली बात है कि मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर गोल्डी बरार का राजस्थान से भी पुराना कनेक्शन है. दरअसल, कनाडा में बैठा गैंगस्टर बरार राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा का क्राइम पार्टनर रह चुका है. यह वही गोल्डी बरार है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ा है.
लेडी डॉन का कनेक्शन हाल ही में जुर्म की दुनिया का कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी की गिरफ्तारी के साथ एक लेडी डॉन भी पकड़ी गई थे. इस लेडी डॉन का नाम है अनुराधा. अपराध की दुनिया में ये डॉन मैडम मिंज के नाम से मशहूर है. बचपन में साधारण सी दिखने वाली ये लेडी डॉन पढ़ाई में अव्वल थी. लेकिन कम उम्र में ही अनुराधा के सिर से उसकी मां का साया उठ गया. इससे वो मजबूत बनती चली गई. पिता मजदूरी करते थे लेकिन इसने पढ़ाई की. बीसीए किया और फिर अपनी मर्जी से शादी की.
बिजनेस किया, कमाई हुई फिर जुर्म की दुनिया में रखा कदम शादी दीपक मिंज से हुए. दोनों ने ख़ुद का बिजनेस शुरू किया. राजस्थान के सीकर में शेयर ट्रेडिंग का उनका बिजनेस चलने लगा. शुरू में लाखों रुपये लगाए. काफी फायदा भी हुआ. लेकिन एक वक़्त आया जब इनका बिजनेस चौपट होने लगा. और फिर ये करोड़ों रुपये कर्ज में डूब गए. और फिर यहीं से शुरू हुई जुर्म की दुनिया. हालांकि, अनुराधा के जुर्म की दुनिया में आने के बाद पति अलग हो गया था.
हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा की एंट्री शेयर में करोड़ों रुपये का कर्ज होने की वजह से उसे लौटाने का दबाव बढ़ता जा रहा था. लेकिन इसके पास पैसे नहीं थे. ऐसे में उसका संपर्क हिस्ट्रीशीटर बलबीर बानूड़ा से हुआ. लेकिन ये पैसे देने में असमर्थ था. इसलिए बलबीर ने कुख्यात अपराधी आनंदपाल सिंह से अनुराधा की मुलाकात कराई.
अब आनंद पाल देसी टाइप का अपराधी था. लेकिन अनुराधा ने उसे अंग्रेजी बोलना सिखाया. धीरे-धीरे आनंद को अनुराधा का स्टाइल अच्छा लगा तो वो भी स्टाइलिश बनने लगा. अब अनुराध ही आनंद की क्राइम प्लान बनाने लगी थी. अनुराधा ने आनंद को अंग्रेजी सिखाई तो बदले में उससे AK-47 जैसे आधुनिक हथियार चलाने की ट्रेनिंग ली. कुछ समय बाद ही अनुराधा एके-47 चलाने में ट्रेंड हो गई.
गैंग ऑपरेट करने की शुरुआत अब ये आनंद पाल के गैंग को मिलकर ऑपरेट करने लगी. किसे और कब अगवा करना है. कैसे फिरौती मांगनी है. सबकुछ यही प्लान करने लगी. यही वजह है कि सीकर में एक व्यापारी के अपहरण के मामले में पुलिस ने अनुराधा पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. और अब अनुराध मैडम मिंज के नाम से जुर्म की दुनिया में नई पहचान बना ली.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










