
मूसेवाला मर्डर केस में मुंहबोली बहन अफसाना खान शक के घेरे में! NIA ने की 5 घंटे पूछताछ
AajTak
मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान से क्रिमिनल-गैंगस्टर टेरर केस में पूछताछ हुई. अफसाना से NIA की टीम ने मूसेवाला केस में शामिल गैंगस्टर के संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की. रेड के दौरान अफसाना खान का नाम NIA के रडार पर आया था. अफसाना सिंगर सिद्धू मूसेवाला की करीबी थीं. वे मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला केस में नया अपडेट सामने आया है. नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मशहूर पंजाबी प्लेबैक सिंगर अफसाना खान को गैंगस्टर-टेररिस्ट सिंडिकेट केस में समन किया. इस सिलसिले में NIA ने मंगलवार को अफसाना खान से 5 घंटे तक पूछताछ की. अफसाना सिंगर सिद्धू मूसेवाला की करीबी थीं. वे मूसेवाला को अपना भाई मानती थीं.
अफसाना खान से हुई पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक, अफसाना से NIA की टीम ने मूसेवाला केस में शामिल गैंगस्टर के संबंधों के बारे में जानकारी हासिल की. NIA को संदेह है कि मूसेवाला की हत्या में अफसाना खान की भूमिका हो सकती है. हाल ही में गैंगस्टर्स पर दूसरे राउंड की NIA रेड के दौरान अफसाना खान का नाम NIA के रडार पर आया था. NIA को बंबीहा गैंग के साथ अफसाना के कनेक्शन का शक है.
बंबीहा गैंग लॉरेंस बिश्नोई गैंग का राइवल है. बिश्नोई गैंग पर सिंगर सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को प्लान्ट करने का आरोप है. बिश्नोई गैंग को मूसेवाला के बंबीहा गैंग के करीब होने का अनुमान था. NIA ने इस क्रिमिनल गैंगस्टर नेटवर्क का पर्दाफाश करने के मकसद से दो बार छापेमारी भी की थी.
क्या पूछताछ से बच रहीं अफसाना? सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के बाद सिंगर अफसाना खान को पूछताछ में शामिल होने के लिए एक नोटिस मानसा पुलिस ने भी दिया था. लेकिन अफसाना खान ने उस वक्त कहीं बाहर होने का हवाला दिया था. ये नोटिस अफसाना को दिया गया था क्योंकि मूसेवाला के परिवार ने पुलिस को एक शिकायत दी थी जिसमें सिंगर के गाने को लीक किए जाने की बात कही थी. परिवार ने कुछ सिंगर्स पर शक जाहिर किया था और कुछ म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी पर.
मूसेवाला का हुआ था मर्डर सिद्धू मूसेवाला की इसी साल 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. महज 28 साल की उम्र में मूसेवाला ने दुनिया को अलविदा कहा था. हमलावरों ने एके-47, एके-94 समेत दूसरे हथियार से करीब 30 राउंड फायर किए थे. इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली थी. गोल्डी बराड़ इंडिया से नहीं कनाडा से ऑपरेट करता है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










