
मूसेवाला पर कुल 6 शार्प शूटर्स ने बरसाईं थीं गोलियां, बिश्नोई गैंग के दो गुर्गे गिरफ्तार
AajTak
मनप्रीत और शरद, लॉरेश बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और सक्रिय सदस्य हैं. इन पर पहले भी हत्या, लूट, उगाही के कई मामले दर्ज हो चुके हैं. दोनों से पंजाब पुलिस पूछताछ करने जा रही है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या ने पूरे देश को हिलाकर कर रख दिया है. पंजाब पुलिस द्वारा लगातार ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की जा रही हैं, कई लोगों से पूछताछ हुई है और कई पर शक है. इस बीच पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लग गई है. भटिंडा और फिरोजपुर जेल में बंद दो गैंगस्टर मनप्रीत सिंह और शरद को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दोनों मनप्रीत और शरद लॉरेश बिश्नोई गैंग के शार्प शूटर और सक्रिय सदस्य हैं. इन पर पहले भी हत्या, लूट, उगाही के कई मामले दर्ज हो चुके हैं. बताया जा रहा है कि कत्ल में इस्तेमाल दोनों गाड़ियां बलेरो और करोला गाड़ी शूटर्स को इन दोनों के द्वारा मुहैया कराई गई थी. ये भी जानकारी दी गई है कि मनप्रीत और शरद वर्चुअल नंबरों से कनाडा में बैठे गोल्डी बरार के भी लगातार संपर्क में रहते थे. ऐसे में इन दोनों ही आरोपियों को इस मामले की बड़ी कड़ी माना जा रहा है और पुलिस उनसे कई सवाल-जवाब करने जा रही है.
बता दें कि सिद्धू पर कई राउंड फायरिंग की गई. देर रात आई पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि 24 गोलियां सिद्धू के शरीर के आर-पार हो गई थीं. एक गोली सिद्धू की खोपड़ी में जाकर लगी. उनके लिवर और बाएं फेफड़े में भी गोलियां लगे होना पाया है. डॉक्टर्स का मानना है कि अधिक खून बह जाने की वजह से सिद्धू की जान नहीं बच सकी.
अभी इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई से भी पुलिस की पूछताछ जारी है. स्पेशल सेल ने उसे पांच दिन की कस्टडी में ले रखा है. आरोप है कि लॉरेंस और गोल्डी बरार ने साथ मिलकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी. पुलिस की माने तो बदले की भावना में इस हत्या को अंजाम दिया गया. पिछले साल 7 अगस्त 2021 को हुए विक्की मिद्दुखेड़ा का मर्डर हुआ था. विक्की लॉरेंस का करीबी था. दविंदर बंबीहा गैंग ने उसका मर्डर करवा दिया था. आरोप है कि मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में शामिल शूटरों को मूसेवाला ने पनाह दी थी, जिसका बदला बिश्नोई गैंग ने लिया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










