
मूक बधिर महिला और 16 साल की चुप्पी... मुंबई में सामने आई सीरियल यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग की कहानी
AajTak
मुंबई में 16 साल पहले हुए यौन उत्पीड़न को लेकर एक मूक बधिर महिला ने अब चुप्पी तोड़ी है. महिला ने ये शिकायत तब की, जब उसी पैटर्न से एक मामले में शिकार हुई महिला ने खुदकुशी करने की कोशिश की. शिकायत में कहा गया है कि उसके साथ 16 साल पहले रेप हुआ था, ब्लैकमेल किया गया. अब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. एक मूक-बधिर महिला ने 16 साल बाद अपने साथ हुए यौन शोषण की आपबीती साझा करते हुए सीरियल यौन अपराधी को बेनकाब किया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महेश पवार को 13 दिसंबर को अरेस्ट किया. जांच में सामने आया है कि आरोपी ने वर्षों तक सुनने और बोलने में असमर्थ महिलाओं को निशाना बनाकर उनके साथ यौन उत्पीड़न, ब्लैकमेलिंग और आर्थिक शोषण किया.
एजेंसी के अनुसार, पीड़िता ने हाल ही में उस समय पूरी कहानी बयां की, जब उसी समुदाय की एक अन्य महिला ने आत्महत्या की कोशिश की. इस घटना से सदमे में आई पीड़िता ने वीडियो कॉल के जरिए अपने दोस्तों और सहयोगियों के साथ 2009 में हुए यौन शोषण की जानकारी साझा की. यह बातचीत सांकेतिक भाषा में हुई थी, जिसमें पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया था, उस समय वह नाबालिग थी.
पीड़िता मुंबई के पश्चिमी उपनगर की रहने वाली है. उसने बताया कि जुलाई 2009 में उसकी दोस्त उसे शहर घुमाने के बहाने सांताक्रूज के वाकोला स्थित आरोपी महेश पवार के घर ले गई थी. वहां आरोपी ने मेरी दोस्त के बर्थडे का बहाना बनाकर समोसे दिए और ड्रिंक दी. उसे जबरन वह ड्रिंक पिलाई गई, जिसमें नशीली चीज मिली थी. कुछ समय बाद उसकी दोस्त वहां से चली गई.
यह भी पढ़ें: अरुणाचल में यौन शोषण के आरोप से हड़कंप, एक दिन में दो आत्महत्याएं, दिल्ली में तैनात पूर्व डीसी IAS पर गंभीर आरोप
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस पूरे कृत्य का वीडियो भी बना लिया. बाद में उसी वीडियो के जरिए वह वर्षों तक ब्लैकमेल करता रहा. पीड़िता ने कहा कि इस घटना को लंबे समय तक अपने भीतर दबाकर रखे रही, क्योंकि आरोपी की धमकियों और समाज के डर के चलते वह हौसला नहीं जुटा सकी.
जब एक अन्य महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया, इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और सबसे पहले अपने पति को पूरी घटना बताई. इसके बाद थाणे डेफ एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव घैसिस, सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद फरहान खान, सांकेतिक भाषा की दुभाषिया मधु केनी और अली यावर जंग राष्ट्रीय श्रवण एवं वाक् दिव्यांग संस्थान के एक सेवानिवृत्त अधिकारी की मदद से वह पुलिस तक पहुंची.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









