
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कहीं फ्रेंडली फाइट, कहीं गठबंधन की परीक्षा, बारामती में सियासी लिटमस टेस्ट
AajTak
महाराष्ट्र नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के नतीजों की आज गिनती हो रही है. महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच जबरदस्त जंग है, लेकिन जमीनी स्तर पर गठबंधन के साथी ही एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आ रहे हैं. विदर्भ से लेकर कोंकण तक सियासी पारा चढ़ा हुआ है.
महाराष्ट्र में 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए चुनावों की मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हो गई है. शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन (बीजेपी, एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी) ने स्पष्ट बढ़त बना ली है, जबकि विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए - कांग्रेस, उद्धव ठाकरे की शिवसेना और शरद पवार की एनसीपी) पिछड़ गया है. राज्य स्तर पर एकजुट दिखने वाले गठबंधनों में स्थानीय स्तर पर फ्रेंडली फाइट और सीधी टक्कर देखने को मिल रही है. महायुति के अंदर सिंधुदुर्ग, सतारा, धाराशिव, पालघर और ठाणे जैसे जिलों में बीजेपी और शिंदे सेना ने एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारे जो एक ही हिंदुत्व के मुद्दे पर वोट बैंक के लिए संघर्ष को दर्शाता है. कई जगहों पर तो कांग्रेस और स्थानीय बीजेपी नेताओं ने मिलकर शिंदे सेना को हराने के लिए 'फ्रेंडली फाइट' और आपसी तालमेल का सहारा लिया है, जबकि कई जगहों पर शरद पवार की एनसीपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर अजित पवार की एनसीपी को चुनाव में टक्कर देने के लिए गठबंधन किया है.
NCP वर्सेस NCP वहीं, बारामती नगर परिषद का चुनाव एक बार फिर 'एनसीपी बनाम एनसीपी' की प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया. 2024 के चुनावों के बाद ये शरद पवार और अजित पवार के लिए स्थानीय संगठन पर कब्जे का लिटमस टेस्ट है, जहां अजित पवार गुट अपनी पुरानी पकड़ बनाए रखने की कोशिश में है. तो शरद पवार की एनसीपी और कांग्रेस ने मिलकर उन्हें कड़ी चुनौती दी है.
इसके अलावा कोल्हापुर में एक दुर्लभ नजारा दिखा, जहां विरोधी होने के बावजूद दोनों एनसीपी गुटों ने मिलकर अपने साझा प्रतिद्वंद्वियों को रोकने के लिए सहयोग किया.
विदर्भ में BJP वर्सेस कांग्रेस
इस निकाय चुनाव में विदर्भ क्षेत्र में सबसे पारंपरिक मुकाबला देखने को मिला है,जहां की 27 नगरपालिकाओं में से 18 में बीजेपी और कांग्रेस के बीच आमने-सामने का सीधा मुकाबला है. बीजेपी ने सभी 27 शहरों में चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस 22 शहरों में मैदान में उतरी है. कांग्रेस इस क्षेत्र में एमवीए की सबसे सक्रिय पार्टी के रूप में उभरी है.
महायुति ने इन सीटों पर मारी बाजी महायुति ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव में कई सीटों पर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है. धुले की डोंडाइचा और सोलापुर के अंगार में महायुति उम्मीदवारों ने निर्विरोध जीत दर्ज कर ली है जो कि गठबंधन को नैतिक बढ़त है.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









