दिल्ली के आसमान में छाई स्मॉग की मोटी चादर, कई इलाकों में 400 के पार पहुंचा AQI
AajTak
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया, जो 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में आता है. इससे शहर के निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विषैले स्मॉग का मोटी चादर छाई हुई है, जिससे विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह 6 बजे दिल्ली के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 से ऊपर दर्ज किया गया है जो 'गंभीर' (Severe) श्रेणी में आता है. इससे शहर के निवासियों, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और श्वास संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों के लिए स्वास्थ्य जोखिम बढ़ गया है. CPCB के मुताबिक, 24 मॉनिटरिंग स्टेशनों में से 19 स्टेशनों का AQI 400 के पार दर्ज किया गया है. CPCB के आंकड़ों के अनुसार, आज सुबह चांदनी चौक दिल्ली का सबसे प्रदूषित इलाका रहा, जहां AQI 455 दर्ज किया गया. वजीरपुर में 449, बवाना में 446 और जहांगीरपुरी व रोहिणी में 444 दर्ज किया गया है. आनंद विहार में भी हवा की स्थिति 438 AQI के साथ बेहद चिंताजनक है. अशोक विहार और मुंडका जैसे क्षेत्रों में भी प्रदूषण का ग्राफ 430 के ऊपर बना हुआ है. इन इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सुबह की सैर अब खतरनाक साबित हो रही है.
हालांकि, पूरी दिल्ली में प्रदूषण का कहर है, लेकिन कुछ इलाकों में आंकड़े तुलनात्मक रूप से कम हैं. आईजीआई एयरपोर्ट पर सबसे कम 336 AQI दर्ज किया गया, जबकि लोधी रोड में 359, अलीपुर में 380 और बुराड़ी में एक्यूआई का स्तर 386 दर्ज किया गया है. वहीं, आरके पुरम में ये आंकड़ा 398 रहा. भले ही ये आंकड़े अन्य इलाकों से कम हों, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये भी 'बहुत खराब' की श्रेणी में ही आते हैं. विशेषज्ञों ने बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
सुबह 6 बजे प्रमुख इलाकों में AQI का स्तर

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









