
पंजाब में मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन, 23 लाख पैरेंट्स ने लिया हिस्सा
AajTak
पंजाब में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चौथी मेगा अभिभावक–शिक्षक बैठक में 23.30 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी दर्ज की गई, जिसे राज्य की सबसे बड़ी शिक्षा पहल माना जा रहा है. शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस और ‘आप’ पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग जिलों में पीटीएम में हिस्सा लिया, जबकि मंत्री, अधिकारी और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने 7500 से ज्यादा स्कूलों का दौरा किया.
पंजाब में स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित चौथी मेगा अभिभावक-शिक्षक बैठक को जबरदस्त समर्थन मिला है. इस राज्यव्यापी अभियान में 23.30 लाख से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया. राज्य-स्तरीय कार्यक्रम के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बालिकाएं), श्री आनंदपुर साहिब में मेगा पीटीएम में शिरकत की.
वहीं AAP पंजाब के इंचार्ज मनीष सिसोदिया ने होशियारपुर जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पददी सूरा सिंह में आयोजित पीटीएम में भाग लिया. इस दौरान विधायकों, स्कूल शिक्षा सचिव अनिंदिता मित्रा, एससीईआरटी निदेशक किरण शर्मा, उपायुक्तों और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य भर के 7500 से अधिक स्कूलों का दौरा किया.
'नई ऊंचाइयों को छू रहा स्कूल शिक्षा विभाग'
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब का स्कूल शिक्षा विभाग लगातार नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने बताया कि ‘मां-पिता की भागीदारी’ थीम के तहत इस पहल का उद्देश्य अभिभावकों और शिक्षकों के बीच मजबूत संवाद स्थापित करना है, ताकि बच्चों के समग्र विकास को बेहतर बनाया जा सके.
40 हजार से अधिक शिक्षकों को दी गई ट्रेनिंग
उन्होंने बताया कि 40 हजार से अधिक शिक्षकों को ब्लॉक और क्लस्टर स्तर पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है, ताकि वे अभिभावक कार्यशालाओं का प्रभावी संचालन कर सकें. इन कार्यशालाओं में एसएमसी सदस्य भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, जिससे अभिभावकों को बच्चों के शैक्षणिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास में अपनी जिम्मेदारी को समझने में मदद मिल रही है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









