
कश्मीर में भारी बर्फबारी के साथ चिल्ला-ए-कलां की शुरुआत, कई इलाकों में जमी बर्फ VIDEO
AajTak
कश्मीर घाटी में 40 दिनों की भीषण सर्दी चिल्ला-ए-कलां (चिल्लई-कलां) की शुरुआत हो गई है. पहले दिन ही गुलमर्ग, अफरवत, कोंगडूरी सहित कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई. पर्यटक बर्फबारी से खुश हैं और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और भीषण बर्फबारी की संभावना जताई है.
कश्मीर घाटी ने 40 दिनों की भीषण सर्दी की शुरुआत हो गई है, जिसे स्थानीय लोग चिल्ला-ए-कलां (चिल्लई-कलां) कहते हैं. इसके पहले ही दिन कश्मीर घाटी के कई इलाकों में भारी बर्फबारी हुई. रात भर हुई बर्फबारी से कश्मीर घाटी में तापमान में गिर गया है. बताया जा रहा है कि सीजन के पहले दिन गुलमर्ग में भी भारी बर्फबारी हुई है, जिससे अफरवत और कोंगडूरी जैसे इलाकों में बर्फ की मोटी परत जमा हो गई है, जिससे पूरा इलाका सफेद चादर ओढ़े नजर आ रहा है. वहीं, भारी बर्फबारी से मौजूद पर्यटक बेहद खुश हैं, क्योंकि यहां आने वाले पर्यटक लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे. मौसम विभाग ने चिल्लई-कलां की शुरुआत के साथ ही ऊपरी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना जताई थी जो अब सच साबित हो रही है. लंबे सूखे के बाद ये बर्फबारी घाटी के लिए राहत भरी है, क्योंकि इससे जल स्रोतों को भरने और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
तापमान में गिरावट मौसम विभाग ने बताया कि भारी बर्फबारी से पूरे जम्मू-कश्मीर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. पहली बार श्रीनगर का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि गुलमर्ग और पहलगाम का तापमान माइनस 1.5 डिग्री और 2.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है. विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों और भीषण बर्फबारी हो सकते हैं, जिससे तापमान गिरेगा और मैदानी इलाकों में भी सर्दी बढ़ेगी.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






