
हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता, कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के 4 शार्प शूटर गिरफ्तार
AajTak
हरियाणा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर STF की बड़ी कार्रवाई. अंबाला यूनिट ने चार कुख्यात शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. जांच में फिरौती और बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा हुआ है. पुलिस का दावा है कि इस कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई.
हरियाणा पुलिस को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. स्पेशल टास्क फोर्स की अंबाला यूनिट ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार कुख्यात शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है. इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं, जिससे किसी बड़ी वारदात की साजिश का संकेत मिलता है.
पुलिस के मुताबिक, अंबाला STF को भरोसेमंद खुफिया जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े शूटर किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी इनपुट पर STF टीम ने GT रोड पर उमरी इलाके के ले-बाय पर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर ली. इसी दौरान चारों आरोपियों को पुलिस की टीम ने पकड़ लिया.
तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध देसी पिस्टल और सात जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हथियारों की बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि आरोपी किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे. प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि आरोपी फिरौती के लिए फायरिंग करने वाले थे.
इसके लिए वे रेवाड़ी–नारनौल हाईवे पर स्थित एक टोल प्लाजा पर जा रहे थे. इसके साथ ही झारखंड की राजधानी रांची में भी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी. जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से कुछ पहले भी जघन्य अपराधों में जेल जा चुके हैं.
जमानत पर बाहर आने के बाद वे दोबारा संगठित अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए थे. पुलिस का कहना है कि ये सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को मजबूत करने के इरादे से लगातार हिंसक वारदातों की योजना बना रहे थे. इस मामले में थाना सदर, थानेसर जिला कुरुक्षेत्र में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है.
उनके नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित टारगेट के बारे में पता लगाया जा रहा है. हरियाणा पुलिस ने साफ किया है कि राज्य में गैंगस्टर नेटवर्क और संगठित अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी. पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई प्रदेश में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम है.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









