
LIVE: महाराष्ट्र में नगर परिषद और पंचायत चुनाव के नतीजे आज, 10 बजे शुरू होगी मतगणना
AajTak
महाराष्ट्र में 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. शनिवार को हुए मतदान में 47.04 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई थी. 10 बजे से मतगणना शुरू होगी, जिससे बीजेपी की अगुवाई वाली महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के बीच स्थानीय स्तर पर सियासी ताकत का अंदाजा लगेगा.
महाराष्ट्र में स्थानीय निकायों की सियासत को लेकर आज अहम दिन है. राज्य की 23 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए हुए चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही इन निकायों में रिक्त पड़े 143 सदस्य पदों के परिणाम भी सामने आएंगे. राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार सभी स्थानों पर मतगणना सुबह 10 बजे से शुरू होगी. शनिवार को हुए मतदान में कुल 47.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था.
मतदान प्रक्रिया सुबह 7.30 बजे शुरू हुई और शाम 5.30 बजे तक चली. प्रमुख निकायों में पुणे जिले की बारामती नगर परिषद और ठाणे जिले की अंबरनाथ नगर परिषद शामिल हैं, जिन पर राजनीतिक दलों की खास नजर बनी हुई है.
नासिक जिले के सिन्नर, ओझर और चांदवड़ के छह वार्डों में 49.47 फीसदी मतदान हुआ. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि कुल 286 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतगणना आज एक साथ की जाएगी. इनमें वे 263 निकाय भी शामिल हैं, जिनके लिए पहले चरण में 2 दिसंबर को मतदान हुआ था.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









