
बांग्लादेश में हिंदू युवक की लिंचिंग मामले में 10 गिरफ्तार, मोहम्मद यूनुस का भी आया बयान
AajTak
बांग्लादेश में भीड़ की हिंसा से दहशत है. यहां हिंदू युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक्शन लिया है और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बांग्लादेश में कथित ईशनिंदा के आरोप को लेकर हिंदू युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी और शव जला दिया था. इस घटना ने देश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं.
बांग्लादेश में हिंदू युवक की भीड़ द्वारा लिंचिंग के मामले में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने बयान जारी किया है और कहा कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.
यह घटना गुरुवार को मयमनसिंह जिले के बलुका इलाके में हुई थी. 25 वर्षीय दीपू चंद्र दास एक गारमेंट फैक्ट्री में काम करते थे. उन्हें कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला. इसके बाद उनके शव को आग के हवाले कर दिया.
मोहम्मद यूनुस ने क्या बताया?
मोहम्मद यूनुस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी किया और बताया कि गिरफ्तार किए गए 10 लोगों में से सात को रैपिड एक्शन बटालियन (RAB) ने गिरफ्तार किया है, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने संदिग्ध के रूप में पकड़ा है. उन्होंने कहा कि RAB और पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर ऑपरेशन चलाकर इन लोगों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 46 वर्ष के बीच बताई गई है.
पहले फैक्ट्री के बाहर पीटा, फिर पेड़ से लटकाकर शव जलाया
पुलिस के मुताबिक, कथित ईशनिंदा के आरोप में दीपू चंद्र दास को भीड़ ने सबसे पहले फैक्ट्री के बाहर पीटा. इसके बाद एक पेड़ से लटका दिया. भीड़ ने बाद में शव को ढाका-मयमनसिंह हाईवे के किनारे छोड़ दिया और कुछ समय बाद उसे जला दिया. पुलिस ने शव को बरामद कर मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









