
दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी... असिता पार्क के हरे-भरे लॉन जनता के लिए खुले, यमुना किनारे होंगे सांस्कृतिक आयोजन
AajTak
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सराय काले खां इलाके में दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने बांसेरा परियोजना के तहत ‘बांसेरा पार्क' को डेवलप किया है. ये यमुनी नदी के किनारे पर बनाया गया है. बांसेरा परियोजना के बाद डीडीए ने यमुना किनारे स्थित असिता पार्क के लॉन अब सामाजिक-सांस्कृतिक आयोजनों के लिए खोल दिए हैं. यानि असिता पार्क के हरे-भरे लॉन भी जनता के लिए खुल गए हैं. 40 हजार से 3.3 लाख रुपये तक लॉन का किराया तय किया गया है.
दिल्लीवासियों को यमुना नदी से जोड़ने और शहर के भीतर ही सुव्यवस्थित और किफायती आयोजन स्थल उपलब्ध कराने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. बांसेरा परियोजना के बाद अब यमुना तट पर स्थित असिता पार्क के हरे-भरे लॉन को सामाजिक, सांस्कृतिक और सार्वजनिक आयोजनों के लिए आम जनता के लिए खोल दिया गया है. दिल्ली विकास प्राधिकरण ने यह फैसला लिया है.
डीडीए के मुताबिक, उपराज्यपाल वीके सक्सेना लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि दिल्ली के भीतर ही ऐसे सुरक्षित, सुव्यवस्थित और किफायती स्थल विकसित किए जाएं, ताकि लोगों को कार्यक्रमों के लिए शहर के बाहर जाकर भारी किराया ना चुकाना पड़े. इसी सोच के तहत असिता पार्क के विभिन्न लॉन को दैनिक किराए पर बुक करने की अनुमति दी गई है.
लॉन के आकार के अनुसार तय हुआ किराया
असिता पार्क में उपलब्ध लॉन के क्षेत्रफल और क्षमता के आधार पर किराया 40,000 रुपये से लेकर 3.3 लाख रुपये प्रतिदिन तक तय किया गया है. पार्क में छोटे निजी कार्यक्रमों से लेकर बड़े सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों तक की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग लॉन उपलब्ध कराए गए हैं.
लॉन और तय किराया इस प्रकार है...
वाटर बॉडी लॉन: ₹50,000 (1,560 वर्ग मीटर)

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









