
'इस्लामी विचारधारा से खतरे कई रूप में...', जर्मनी में क्रिसमस मार्केट रद्द होने पर बोलीं US इंटेलिजेंस चीफ तुलसी गबार्ड
AajTak
अमेरिका में कंजर्वेटिव सम्मेलन के दौरान इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने एक बार फिर इस्लामवादी विचारधारा को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, इस्लामी विचारधारा से खतरे कई रूपों में सामने आते हैं. जैसे-जैसे हम क्रिसमस के करीब आ रहे हैं, जर्मनी में इस खतरे के कारण क्रिसमस मार्केट्स को रद्द किया जा रहा है. तुलसी गबार्ड का वैश्विक सुरक्षा और धार्मिक उग्रवाद को लेकर दिया गया यह बयान अब अंतरराष्ट्रीय बहस का हिस्सा बन गया है.
अमेरिका में AMFest (AmericaFest) कार्यक्रम के दौरान नेशनल इंटेलिजेंस की डायरेक्टर तुलसी गबार्ड ने इस्लामवादी विचारधारा को लेकर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा कि इस विचारधारा से पैदा होने वाले खतरे कई रूपों में सामने आ रहे हैं और इसका असर अब वैश्विक स्तर पर देखा जा सकता है.
अमेरिका में AMFest बड़ा कंजर्वेटिव (रूढ़िवादी) राजनीतिक सम्मेलन है. इस कार्यक्रम को तुलसी गबार्ड ने संबोधित किया और कहा, जैसे-जैसे क्रिसमस नजदीक आ रहा है, जर्मनी में सुरक्षा खतरों के चलते क्रिसमस मार्केट रद्द किए जा रहे हैं. उन्होंने इसे इस्लामवादी खतरे से जोड़ते हुए कहा कि यह समस्या सिर्फ किसी एक देश तक सीमित नहीं है.
उन्होंने कहा, जब हम इस्लामवाद के खतरे की बात करते हैं, जो कि एक राजनीतिक विचारधारा है तो उसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता या आजादी जैसी कोई चीज़ नहीं होती.
तुलसी गबार्ड ने आगे कहा कि इस विचारधारा की प्रकृति को समझना जरूरी है. उन्होंने कहा कि जैसा कि बार-बार कहा गया है, यह विचारधारा मूल रूप से अमेरिका की स्वतंत्रता पर आधारित नींव के साथ संगत नहीं है.
तुलसी गबार्ड ने क्या कहा है... पूरा बयान?
'इस इस्लामवादी विचारधारा से पैदा होने वाले खतरे कई रूपों में सामने आते हैं. जैसे-जैसे हम क्रिसमस के करीब पहुंच रहे हैं, इस वक्त जर्मनी में इसी खतरे की वजह से क्रिसमस मार्केट रद्द किए जा रहे हैं. जब हम इस्लामवाद के खतरे की बात करते हैं, जो एक राजनीतिक विचारधारा है, तो उसमें व्यक्तिगत स्वतंत्रता या आजादी जैसी कोई चीज नहीं होती. जैसा कि चार्ली बार-बार कहते रहे हैं, यह मूल रूप से हमारे देश की स्वतंत्रता की बुनियाद के साथ असंगत है.'

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









