
16 घंटे काम कराया, पैसे मांगने पर पीटा... महाराष्ट्र में UP के मजदूरों से बर्बरता
AajTak
ठाणे में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दो मालिकों द्वारा मजदूरों को बंधन बनाए जाने का मामला सामने आया है. मजूदरों की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है और आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के दो मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने मजदूरों से लंबे समय तक काम करवाया, उन्हें खाना और मजदूरी नहीं दी व कई महीनों तक बंदी बनाकर रखा. एक एजेंसी के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ अंबरनाथ पुलिस ने शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 143(3) (लोगों की तस्करी), 127(4) (गलत तरीके से बंधक बनाना), 115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), और अन्य संबंधित प्रावधानों के साथ-साथ बंधुआ मजदूरी प्रणाली (उन्मूलन) एक्ट, 1976 के प्रावधानों के तहत FIR दर्ज की है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 40 साल के मजदूर ने शिकायत की है कि आरोपी निक्की उर्फ कृष्ण कुमार अग्रहरि व नितिन तिवारी शहर के लाडीनाका एवं भेंडीपाड़ा इलाकों में फूड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के मालिक हैं. वहीं अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों ने शिकायत करने वाले और 10 दूसरे मज़दूरों को हर दिन 15 से 16 घंटे काम करने के लिए मजबूर किया.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: फैक्ट्री में मजदूरों को बंधक बनाकर करा रहे थे मजदूरी, वीडियो वायरल
मामले की पुलिस ने शुरू की जांच
साथ ही उन्हें ठीक से खाना भी नहीं दिया जाता था और बीमार होने पर भी उन्हें काम करते रहने के लिए मजबूर किया जाता था. मज़दूरों के साथ बंधुआ मज़दूरों जैसा बर्ताव किया जाता था. जब वे अपनी मज़दूरी मांगते थे तो उनके साथ बुरा बर्ताव किया जाता था.
ऑफिसर ने कहा कि शिकायत करने वाले ने कहा है कि जब भी उन्होंने अपना बकाया मांगा तो उन्हें धमकाया गया, बेइज्जत किया गया. इसके अलावा उन्हें बंधक बनाया गया और टॉर्चर भी किया गया है. फिलहाल मामले की जांच चल रही है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






