
1197 इनपुट, 60 FIR और सख्त कार्रवाई... चाइल्ड पोर्नोग्राफी पर दिल्ली पुलिस की चौंकाने वाली रिपोर्ट
AajTak
दिल्ली में बच्चों के ऑनलाइन यौन शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है. साल 2025 में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी 1197 इनपुट के आधार पर 60 FIR दर्ज की गईं. आंकड़े बताते हैं कि डिजिटल अपराध के खिलाफ निगरानी बढ़ी है, लेकिन खतरा अब भी गंभीर बना हुआ है.
दिल्ली में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई का बड़ा आंकड़ा सामने आया है. दिल्ली पुलिस की महिलाओं और बच्चों के लिए स्पेशल पुलिस यूनिट SPUWAC को साल 2025 में चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी 1197 स्पेसिफिक लीड मिलीं, जिनके आधार पर 60 FIR दर्ज की गईं. ये जानकारी ऑफिशियल पुलिस डेटा से सामने आई है.
एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 1 जनवरी से 19 दिसंबर 2025 के बीच अमेरिका स्थित नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन यानी NCMEC से कुल 1197 ऐसी जानकारियां मिलीं, जो सीधे तौर पर दिल्ली से जुड़ी थीं. इन इनपुट की जांच के बाद जिला यूनिट ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 60 आपराधिक मामले दर्ज किए थे.
आंकड़ों से यह भी साफ होता है कि साल 2024 की तुलना में 2025 में ऐसे मामलों में करीब 56 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. साल 2024 में NCMEC से मिली 1809 लीड के आधार पर 136 FIR दर्ज की गई थीं, जबकि साल 2025 में इनपुट कम होने के साथ-साथ FIR की संख्या भी घटकर 60 रह गई. इस तरह केस की संख्या आधी हो गई.
आंकड़ों के मुताबिक, साल 2025 में SPUWAC को NCMEC के रेफरल के जरिए कुल 10151 इनपुट मिले. इनमें से 106 इनपुट ऐसे पाए गए, जिनका भारत से कोई संबंध नहीं था. उन्हें वापस NCMEC को भेज दिया गया. वेरिफिकेशन के बाद 6022 लीड दूसरे राज्यों के अधिकार क्षेत्र की पाई गईं, जिन्हें संबंधित राज्यों को ट्रांसफर कर दिया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 2826 लीड को जांच के बाद नॉन-एक्शनेबल मानते हुए बंद कर दिया गया, जबकि शेष दिल्ली से जुड़ी जानकारियों को SPUWAC और जिला यूनिट ने प्रोसेस किया. इन्हीं दिल्ली-स्पेसिफिक इनपुट्स के आधार पर FIR दर्ज की गईं. साल 2024 में SPUWAC को चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े कुल 16321 इनपुट मिले थे.
इनमें से 7865 दूसरे राज्यों को ट्रांसफर किए गए, जबकि 6554 लीड को वेरिफिकेशन के बाद नॉन-एक्शनेबल घोषित किया गया. इसी साल दिल्ली से जुड़ी 1809 जानकारियां जिला यूनिट को भेजी गईं, जिनसे 136 FIR दर्ज हुईं. साल 2024 और 2025 के दौरान दिल्ली पुलिस को ऑनलाइन यौन शोषण और चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी 3006 जानकारियां भेजी गईं.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









