
J&K में बदलेगा मौसम... भारी बर्फबारी की संभावना, CM उमर अब्दुल्ला ने प्रशासन को किया अलर्ट
AajTak
मौसम विभाग ने आज से जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने विपरीत मौसम से निपटने के लिए केंद्र शासित प्रदेश के दोनों संभागों कश्मीर और जम्मू के अधिकारियों की बैठक ली. उन्होंने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता सड़क, बिजली और पेयजल आपूर्ति रहेगी.
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में संभावित भारी बर्फबारी से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली बारिश और बर्फबारी से न केवल वायु प्रदूषण कम होगा, बल्कि विंटर टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा. मौसम विभाग ने 21 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी की संभावना जताई है.
मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने जम्मू और कश्मीर दोनों डिवीजनों में शीतकालीन तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि घाटी के सभी जिलों और जम्मू के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं. हालांकि, इन व्यवस्थाओं की वास्तविक परीक्षा रविवार से शुरू होने वाली बर्फबारी के दौरान ही होगी.
सीएम उमर अब्दुल्ला ने कहा कि लंबे समय से पड़े सूखे के कारण क्षेत्र बर्फबारी का इंतजार कर रहा था. उन्होंने स्वीकार किया कि बर्फ के चलते कुछ परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन इसके फायदे ज्यादा हैं. उनके अनुसार बर्फबारी से हवा साफ होगी, प्रदूषण में कमी आएगी और टूरिज्म सीजन की शुरुआत होगी. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रशासन की प्राथमिकता तीन बुनियादी सेवाओं पर रहेगी- सड़कें, बिजली और पेयजल.
यह भी पढ़ें: 'सामने आ रहा असली चेहरा', हिजाब विवाद पर उमर अब्दुल्ला ने नीतीश कुमार को घेरा, महबूबा मुफ्ती पर भी किया तंज
उन्होंने कहा कि इन सेवाओं के सुचारू रहने से ही लोगों की आवाजाही, अस्पतालों तक पहुंच और दैनिक जीवन सामान्य रह सकता है. उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि बर्फबारी से पहले मशीनरी और मानव संसाधनों की तैनाती सुनिश्चित की जाए. बिजली व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने ट्रांसफॉर्मर ऑयल की उपलब्धता पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और चोरी पर सख्ती से रोक लगाने को कहा. स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने सीमित संख्या में 4x4 एंबुलेंस की उपलब्धता का जिक्र करते हुए संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया.
शहरी क्षेत्रों, खासकर श्रीनगर में जलभराव की समस्या को देखते हुए, उन्होंने संवेदनशील इलाकों में पहले से डी-वॉटरिंग पंप लगाने के निर्देश दिए. साथ ही, खराब मौसम के दौरान श्रीनगर एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया. मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय हैं और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






