
मुस्लिम हैं महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के पति, परिवार था शादी के खिलाफ, डेढ़ साल से था अफेयर
ABP News
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा ने शादी कर ली है. उनकी शादी के वीडियोज और फोटोज वायरल हैं. मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग शादी की है.
महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं. उन्होंने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरमान खान संग शादी कर ली है. मोनालिसा ने बुधवार को Arumanoor मंदिर में फरमान संग शादी. ये शादी के दौरान मंदिर में फैंस, मीडिया और नेता भी शामिल हुए. शादी की रस्मों के बाद कपल ने भगवान के सामने माथा टेका. फिर पुजारी से आशीर्वाद लिया.
उनकी शादी में केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, सीपीएम के राज्य सचिव एम. वी. गोविंदन और सांसद ए. ए. रहीम शामिल थे. मौके पर बोलते हुए ए. ए. रहीम ने कहा कि ये विवाह केरल की सांप्रदायिक सौहार्द की परंपरा को दर्शाता है. उन्होंने कहा, 'शादियां स्वर्ग में तय होती हैं और वह स्वर्ग केरल है. हम यहां उनके इस उत्सव में शामिल होने आए हैं.'
शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी ने भी इस अवसर को राज्य के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा, 'यही असली केरल स्टोरी है.' उन्होंने केरल की सामाजिक सौहार्द की परंपरा का उल्लेख किया.
कैसा था मोनालिसा का ब्राइडल लुक?मोनालिसा ने रेड कलर की साड़ी पहनी थी. उन्होंने लाल वरमाला पहनी थी. साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर भी भरा हुआ था. मोनालिसा इस लुक में बेहद सुंदर लग रही थीं. उन्होंने गले में नेकलेस पहना था और साइड पार्टेड हेयरस्टाइल बनाई थी. जबकि दूल्हे ने सफेद शर्ट और मुंडू पहना था. मोनालिसा और फरमान साथ-साथ चलते दिखे.

गोविंदा के सपोर्ट में उतरे डेविड धवन, एक्टर के सेट पर लेट आने पर बोले,- 'कौन सा एक्टर लेट नहीं आता?'
David Dhawan-Govinda: मशहूर फिल्ममेकर डेविड धवन ने हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में एक्टर गोविंदा की जमकर तारीफ की साथ ही उन्होंने गोविंदा के सेट पर देर से आने को लेकर खुलकर बात की.












