
मुस्लिम लड़की से प्यार करने पर दलित युवक की चाकू मारकर हत्या, दो गिरफ्तार
AajTak
मृतक की पहचान विजय कांबले के तौर पर हुई है. वह कलबुर्गी के भीमा नगर का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. कलबुर्गी एसपी ईशा पंत ने बताया कि दो आरोपियों शाहउद्दीन और नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया.
कर्नाटक के कलबुर्गी में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दलित युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी गई, क्योंकि वह दूसरे धर्म की लड़की से प्यार करता था. पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है.
मृतक की पहचान विजय कांबले के तौर पर हुई है. वह कलबुर्गी के भीमा नगर का रहने वाला था. शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि लड़की के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. कलबुर्गी एसपी ईशा पंत ने बताया कि दो आरोपियों शाहउद्दीन और नवाज को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके अलावा लड़की के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है.
'रिश्ता खत्म कर दो नहीं तो गला काट देंगे' आजतक से बातचीत में विजय की मां ने आरोप लगाया कि लड़की के भाई ने धमकी दी थी कि अगर वह रिश्ता खत्म नहीं करता, तो उसका गला काट देंगे. मां ने बताया कि विजय को किसी का फोन आया था. इसके बाद वह घर से चला गया. इसके बाद मुझे फोन आया कि उस पर किसी ने हमला कर दिया. मैं उसके पास गई. उन लोगों ने उसे चाकू मार दिया था. उसके सिर पर भी वार किया गया था.
लड़की के भाइयों ने दी थी धमकी
उन्होंने बताया कि इस हादसे से पहले विजय की कोई लड़ाई नहीं हुई थी. लेकिन लड़की के भाइयों ने धमकी दी थी कि अपने बेटे को समझा लो, नहीं तो उसका सिर काटकर हाथ में रख देंगे. वहीं, मृतक के भाई राघवेंद्र ने बताया ''एक बार लड़की के भाइयों ने बवाल किया था. लेकिन हमारा समझौता हो गया था. लेकिन इसके बाद क्या हुआ नहीं पता. विजय ने हमें कुछ नहीं बताया. लड़की मुस्लिम थी. हम दलित हैं. ये सब एक दम हो गया. हम हैरान हैं.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










