
मुस्लिम परिवार से हूं, हीरोइन बनने निकली तो सुनने पड़े ताने, एक्ट्रेस ने सुनाया दर्द
AajTak
भोजपुरी इंड्रस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल सबा खान अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती है. सबा खान ने आजतक से बातचीत में बताया कि क्यों उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने को चुना. इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलासे किए. सबा ने बताया कि कैसे वह मुस्लिम परिवार से आती हैं और इसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में जाने की इजाजत नहीं थी.
भोजपुरी इंड्रस्ट्री की अभिनेत्री और मॉडल सबा खान अपनी खूबसूरती के लिए सुर्खियों में रहती है. सबा खान ने आजतक से बातचीत में बताया कि क्यों उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने को चुना. इसके अलावा उन्होंने अपनी जिंदगी के बारे में भी खुलासे किए. सबा ने बताया कि कैसे वह मुस्लिम परिवार से आती हैं और इसकी वजह से उन्हें बॉलीवुड में जाने की इजाजत नहीं थी. सबा खान ने कहा, 'मुझे बचपन से ही अभिनय करने का शौक था, लेकिन मैं एक मुस्लिम परिवार से आती हूं. हमारे यहां लड़कियों को इस पेशे में जाने की इजाजत नहीं दी जाती है. लेकिन मैंने अपने सपनों के साथ समझौता ना करते हुए इस फील्ड में आने का फैसला किया. मेरा परिवार मुझे हमेशा ही ताने मारता था कि आप फिल्म जगत में कुछ नहीं कर पाउंगी. ये दुनिया आपके लिए नहीं.'
हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











