
मुस्लिमों से ममता की मनुहार पर मोदी का मास्टरस्ट्रोक, इशारों..इशारों में बड़ा दांव
AajTak
ममता बनर्जी ने तीन दिन पहले रायदिघी की चुनावी जनसभा में मुस्लिम वोटों को बीजेपी का खौफ दिखाते हुए असदुद्दीन ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी की बजाय टीएमसी के पक्ष में एकजुट होकर वोट देने की अपील की थी. वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता के मुस्लिम कार्ड पर मास्टरस्ट्रोक चल दिया.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चरण दर चरण सियासी तापमान बढ़ने के साथ हिंदू-मुस्लिम वोटों की राजनीति भी तेज हो गई है. ममता बनर्जी ने तीन दिन पहले रायदिघी की चुनावी जनसभा में मुस्लिम वोटों को बीजेपी का खौफ दिखाते हुए असदुद्दीन ओवैसी और अब्बास सिद्दीकी की बजाय टीएमसी के पक्ष में एकजुट होकर वोट देने की अपील की थी. वहीं, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ममता के मुस्लिम कार्ड पर मास्टरस्ट्रोक चल दिया. पीएम मोदी इशारों-इशारों में हिंदू वोटों को सियासी संदेश देते नजर आए और ममता पर हिंदू-मुस्लिम की राजनीति करने का आरोप भी लगा दिया. मोदी का ममता पर करारा हमला पीएम मोदी ने बंगाल के कूचबेहार में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी पर हिंदू-मुस्लिम के नाम पर वोट मांगने का आरोप लगाया. मोदी ने कहा कि ममता बनर्जी को खुलेआम मुस्लिमों के वोट मांगने पड़ रहे हैं, यही दिखाता है कि मुस्लिम वोट बैंक आपके हाथ से छिटक गया है. लेकिन ममता बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस अभी तक नहीं आया. मोदी ने कहा कि अगर हमने कहा होता कि सारे हिन्दू एक हो जाओ और बीजेपी को वोट दो, तो हमें चुनाव आयोग का नोटिस आ जाता.
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








