
'मुसलमान दोषी हैं तो नंबर दो पर हिंदू भी' जनसंख्या नीति की RSS की डिमांड पर बोले एस वाई कुरैशी
AajTak
पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की थी. उन्होंन आजतक से खास बातचीत में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के 'जनसंख्या का असंतुलन' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. होसबले ने कहा था, देश में जनसंख्या का असंतुलन चिंताजनक है. अब एसवाई कुरैशी ने भी जनसंख्या नियंत्रण नीति को अच्छा आईडिया बताया.
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबले के 'जनसंख्या का असंतुलन' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है. एसवाई कुरैशी ने कहा कि पहले तो संघ के लोग यह कहते थे कि जनसंख्या असंतुलन इसलिए है क्योंकि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, लेकिन मुझे इस बात की खुशी है कि पिछले डेढ़ से 2 महीनों में अब यह बातें सुनने को नहीं आ रही हैं लेकिन यह कह रहे हैं की जनसंख्या असंतुलन धर्मांतरण और घुसपैठ की वजह से हो रहा है. उन्होंने कहा कि 53% मुस्लिम फैमिली प्लानिंग नहीं करते, लेकिन 42% हिंदू भी फैमिली प्लानिंग नहीं करते. अगर मुसलमान दोषी है तो नंबर दो पर हिंदू भी दोषी है. लेकिन इसे पैट्रियोटिज्म जैसी नजरों से नहीं देखना चाहिए.
एसवाई कुरैशी ने हाल ही में संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात भी की थी. उन्होंने आजतक से खास बातचीत में कहा कि इनफील्ट्रेशन (घुसपैठ) जरूर हुआ है और सरकार को ये आंकड़े पता हैं. लेकिन इतने बड़े देश में अगर दो, चार या 10 लाख मुसलमान आ जाएंगे, तो संतुलन बहुत ज्यादा नहीं बिगड़ेगा. उन्होंने कहा, हां ये हो सकता है कि सीमावर्ती जिलों में इसका असर थोड़ा सा पड़े लेकिन ओवरऑल हिंदुस्तान में इसका असर नहीं पड़ता.
'घुसपैठ को रोके सरकार'
एसवाई कुरैशी ने कहा, आप (संघ) की सरकार है, आप घुसपैठ को रोकिए. बल्कि बांग्लादेशियों की घुसपैठ का सबसे ज्यादा नुकसान हिंदुस्तानी मुसलमानों को हुआ है. कई सालों से हम सुन रहे हैं हर मुसलमान को बांग्लादेश या पाकिस्तानी कह दिया जाता है. ऊपर से सबसे ज्यादती बंगाली बोलने वाले मुसलमानों को हुई है. बंगाली बोलने वाले मुसलमानों को बांग्लादेशी कह दिया जाता है लेकिन पूरे हिंदुस्तान के मुसलमानों को भी जगह-जगह बांग्लादेशी बोल दिया जाता है और हम सुनते चले आ रहे हैं, इसलिए पहले आप घुसपैठ को रोकिए.
पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि शिक्षा, आमदनी और सर्विस डिलीवरी बढ़ती है तो जनसंख्या घटती है. लेकिन शिक्षा, आमदनी और स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में मुसलमान सबसे पिछड़े हैं. कोशिश होनी चाहिए कि जनसंख्या नीति के साथ इन लोगों को जागरूकता और इंफ्रास्ट्रक्चर मुहैया हो.
उन्होंने पूछा, ''क्या इन में जागरूकता फैलाने की बात की जाती है, क्या इनकी आमदनी बढ़ाने की बात की जाती है? नहीं की जाती. बल्कि यह की जाती है कि इनसे बिजनेस करना बंद कर दो और इनके नेता लोग भी इस तरह की बातें बेहूदा बातें करते हैं जो गैर जिम्मेदार एंटी नेशनल और गैर संवैधानिक बात है. अगर यह और गरीब हो जाएंगे तो और बच्चे पैदा करेंगे तो फिर आपको और शिकायत होगी.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










