
मुनव्वर फारूकी को जमानत देने से इनकार करने वाले पूर्व जज ने थामा BJP का दामन
AajTak
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस रोहित आर्य बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उन्होंने ही 2021 में कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी को धार्मिक भावना को कथित रूप से आहत करने के एक मामले में जमानत देने से इनकार कर दिया था. वह काफी मशहूर जज रहे हैं. उन्होंने एक बार एक अधिकारी से कह दिया था, "तुम चपरासी बनने लायक भी नहीं हो."
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस रोहित आर्या बीजेपी में शामिल हो गए हैं. जस्टिस रोहित आर्या अप्रैल 2024 में ही रिटायर हुए थे. वह एमपी हाई कोर्ट के सबसे चर्चित जज रहे हैं. उन्होंने ही 2021 में स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.
जस्टिस रोहित आर्या ने साल 2021 में कॉमेडियन मुनव्वर फारुखी और नलिन यादव को धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने के एक मामले में जमानत देने से इंकार कर दिया था. अपने आदेश में उन्होंने कहा था कि संविधान के मुताबिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है. सुप्रीम कोर्ट ने बाद में हाईकोर्ट के आदेश को रद्द करते हुए मुनव्वर फारुकी को जमानत दे दी थी.
यह भी पढ़ें: युवराज सिंह बिल्डर के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे, फ्लैट में घटिया सामान लगाने का आरोप
जब डिप्टी डायरेक्टर को कहा था, "तुम चपरासी बनने लायक भी नहीं"
सिर्फ यही नहीं, जस्टिस रोहित आर्या अपने बयानों के लिए भी सुर्खियों में बने रहते थे. उनकी बेंच की सुनवाई काफी मशहूर रही है. रेत के अवैध खनन के एक मामले को लेकर सुनवाई के दौरान माइनिंग विभाग के डिप्टी डायरेक्टर को उन्होंने एक बार आड़े हाथों लिया था.
उन्होंने डिप्टी डायरेक्टर को भरी अदालत में यह तक कह दिया था कि तुम चपरासी बनने के लायक नहीं हो, तुम्हें अधिकारी किसने बना दिया. बाद में इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










