
'मुझ पर 24 केस लगाए, वो मेरी छाती पर 24 मेडल हैं...', तेलंगाना में राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
AajTak
तेलंगाना की एक रैली में राहुल गांधी ने कहा, मुझ पर 24 केस लगाए, वो मेरी छाती पर 24 मेडल हैं. राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार को एक ही बताते हुए हमला बोला और कहा कि क्या उन्होंने KCR पर केस लगाए? नहीं, क्योंकि मोदी-KCR एक हैं.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेलंगाना में एक रैली को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला. राहुल ने कहा, मुझ पर 24 केस लगाए, वो मेरी छाती पर 24 मेडल हैं. राहुल ने केंद्र और राज्य सरकार को एक ही बताते हुए हमला बोला और कहा कि क्या उन्होंने KCR पर केस लगाए? नहीं, क्योंकि मोदी-KCR एक हैं.
कांग्रेस नेता ने कहा, मोदी के हाथ में रिमोट कंट्रोल है. जिसमें एक बटन ED वाला है और एक CBI वाला है. मोदी बटन दबाते भी नहीं, सिर्फ रिमोट कंट्रोल दिखाते है, जैसे ही दिखाते हैं, KCR बैठ जाते हैं. उन्होंने कहा कि हम इन दोनों को हराने जा रहे हैं, पहले अभी तेलंगाना में और फिर दिल्ली में.
देश की सबसे भ्रष्ट सरकार केसीआर की है- राहुल
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को बीआरएस अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से कहा कि वह सबसे पुरानी पार्टी पर सवाल उठाने से पहले लोगों को बताएं कि उन्होंने तेलंगाना के लिए क्या किया है. गांधी ने यहां एक चुनावी रैली में आरोप लगाया कि केसीआर देश में सबसे भ्रष्ट सरकार चला रहे हैं और पैसा कमाने वाले सभी विभाग राव के परिवार के सदस्यों के पास हैं.
KCR बताएं कि उन्होंने क्या किया?
उन्होंने कहा कि अगर पार्टी राज्य में सत्ता में आती है तो कांग्रेस द्वारा दी गई 6 गारंटी को पहली कैबिनेट बैठक में ही कानून बना दिया जाएगा और लागू किया जाएगा. उन्होंने कहा, आज तेलंगाना में दोराला सरकार (सामंती सरकार) और प्रजाला सरकार (जनता की सरकार) के बीच लड़ाई है. आपके मुख्यमंत्री पूछ रहे हैं कि कांग्रेस ने क्या किया है. सवाल यह नहीं है कि कांग्रेस ने क्या किया है, सवाल यह है कि केसीआर ने क्या किया है.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








