
'मुझे सिंधी बहुत प्यारी लगती है', अक्षय कुमार ने ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अपनी मां को किया याद
ABP News
Wheel of Fortune: अक्षय ने व्हील ऑफ फॉर्च्यून में कंटेस्टेंट विधि भरानी की सिंधी पहचान पर मजेदार और भावुक बातचीत की, अपनी मां की यादों, सिंधी दोस्त और प्यार भरे पल साझा किए.
टीवी के पॉपुलर गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून में भाषा को लेकर हुई एक सामान्य बातचीत ने एक बेहद प्यारा और यादगार पल बना दिया. इस दौरान अक्षय कुमार और कंटेस्टेंट विधि भारानी, रिवाज घिमिरे, और नीलम राजपूत के बीच हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस के दिल को अंदर तक छू लिया है. दरअसल, बातचीत के दौरान कंटेस्टेंट विधि भारानी ने बताया कि वो सिंधी हैं. ये सुनते ही अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, मुझे सिंधी बहुत ही प्यारी भाषा लगती है. इसके बाद उन्होंने एक मजेदार किस्सा शेयर किया.
अक्षय ने सुनाया दोस्त का किस्साअक्षय ने बताया कि एक बार उन्होंने अपने एक सिंधी दोस्त को घर पर फोन किया. जब उनके दोस्त की मां ने कॉल उठाया और कहा कि सोया पड़ा है, उठाऊं उसे, तो अक्षय ने इस बात को एक पल के लिए मरा पड़ा है ये समझ लिया, जिससे वो पूरी तरह हैरान रह गए. जब अक्षय ने इस पूरे वाकये को अपने मजेदार अंदाज में दोहराया, तो सेट पर मौजूद ऑडियंस हंसी से लोटपोट हो गई.
मां की याद में सिंधी यादें और प्यार भरे पलबातचीत यहीं पर खत्म नहीं हुई. इसके अलावा, अक्षय ने बताया कि उनकी मां को सिंधी बहुत अच्छी तरह से आती थी और उनके ज्यादा करीबी दोस्त सिंधी ही थे. उन्होंने ये भी शेयर किया कि मां अपने दोस्तों के साथ ताश खेला करती थीं. जब अक्षय ने इन यादों के बारे में बात की, तो पूरा माहौल इमोशनल हो गया.
माहौल और भी प्यारा तब हुआ जब कंटेस्टेंट विधि ने अक्षय कुमार से पूछा कि क्या वो सिंधी में कुछ कह सकती हैं. उन्होंने कहा, मोखे ताम से जाम प्यार आ, और बताया कि इसका मतलब है 'मैं तुमसे प्यार करती हूं'.













