
'मुझे राष्ट्रपति बनाए जाने का निर्देश दीजिए,' पर्यावरणविद की मांग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये जवाब
AajTak
पर्यावरणविद की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया और नाराजगी जताई है. SC ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि भविष्य में इस तरह की याचिकाओं को स्वीकार ना करें. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा यह किस तरह की याचिका है. आप इस तरह की मांग कैसे कर सकते हैं. अगर आप एक पर्यावरणविद हैं तो आप अपने विशिष्ट ज्ञान के साथ भाषण कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते.
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक पर्यावरणविद की याचिका को खासी नाराजगी जताई. इसके साथ ही रजिस्ट्री को याचिका के संबंध में निर्देश भी जारी किए हैं. पर्यावरणविद किशोर सावंत ने राष्ट्रपति को पद से हटाने की मांग की थी. उन्होंने खुद को राष्ट्रपति नियुक्त करने का निर्देश देने के लिए कहा. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने किशोर सावंत की याचिका को खारिज कर दिया. सुप्रीम कोर्ट ने किशोर सावंत की मांग को तुच्छ करार दिया. कोर्ट का कहना था कि ये याचिका न्यायालय की प्रक्रिया का दुरुपयोग है.
सुप्रीम कोर्ट ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया कि भविष्य में इस तरह की याचिकाओं को स्वीकार ना करें. सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा यह किस तरह की याचिका है. आप इस तरह की मांग कैसे कर सकते हैं. अगर आप एक पर्यावरणविद हैं तो आप अपने विशिष्ट ज्ञान के साथ भाषण कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं कर सकते. पर्यावरणविद किशोर सावंत ने याचिका में कहा था कि मुझे भारत का राष्ट्रपति नियुक्त किया जाए, ताकि वह दुनिया को बचा सकें.
'ताजमहल को शाहजहां ने बनवाया तो सुबूत दीजिए'
एक अन्य याचिका के जरिए ताजमहल के बारे में सुबूत मांगे गए. याचिका में कहा कि अगर ताजमहल को शाहजहां ने ही बनवाया है तो वो इसके सबूत चाहते हैं. ताजमहल के असली इतिहास का पता लगाने को लेकर कमरे खुलवाने की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि ये एक पब्लिसिटी इंटरेस्ट लिटिगेशन है. हाईकोर्ट ने इस याचिका को खारिज करके कोई गलती नहीं की है. जस्टिस एमआर शाह और जस्टिस एम एम सुंदरेश की बेंच ने वो याचिका खारिज कर दी, जिसमें कहा गया था कि कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं कि शाहजहां ने ही ताजमहल बनवाया था.
विकिपिडिया पर आयुर्वेद को बदनाम करने का आरोप
विकिपीडिया में छपे कुछ लेख के खिलाफ आयुर्वेदिक मेडिसिन मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन की याचिका को खारिज कर दिया है. एसोसिएशन ने इन लेखों में आयुर्वेद को बदनाम करने वाली बातें लिखी होने का हवाला दिया था. इस पर कोर्ट ने कहा कि विकिपीडिया में एडिट का भी विकल्प होता है. आप लेख को संपादित कर सकते हैं.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










