
'मुझे बलि का बकरा बनाया', बोले सोनम वांगचुक, लेह हिंसा के लिए सरकार ने ठहराया था जिम्मेदार
AajTak
लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची की मांग को लेकर जारी आंदोलन बुधवार को हिंसा में बदल गया. लेह में हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हुए. गृह मंत्रालय ने इस हिंसक प्रदर्शन के लिए सोनम वांगचुक को जिम्मेदार ठहराया था. इस पर अब सोनम वांगचुक ने केंद्र पर निशाना साधा है.
लद्दाख में हाल ही में हुई हिंसा और झड़पों के बीच जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के आरोपों को सिरे से खारिज किया है. गृह मंत्रालय ने दावा किया था कि वांगचुक ने युवाओं को भड़काकर हिंसा करवाई, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि यह बलि का बकरा बनाने की रणनीति है ताकि लद्दाख की असल समस्याओं से ध्यान हटाया जा सके.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक वांगचुक ने कहा कि सरकार चतुराई दिखा सकती है लेकिन यह बुद्धिमानी नहीं है. फोन पर दिए बयान में उन्होंने कहा कि जब युवाओं में पहले ही बेरोजगारी और असंतोष चरम पर है, तो हमें चतुराई नहीं बल्कि समझदारी की जरूरत है.
उन्होंने यह भी आशंका जताई कि उन्हें पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत गिरफ्तार करने की तैयारी की जा रही है. वांगचुक ने कह, “मैं इसके लिए तैयार हूं, लेकिन जेल में सोनम वांगचुक सरकार के लिए बाहर वाले सोनम वांगचुक से ज़्यादा चुनौतीपूर्ण साबित होंगे.”
लेह में हिंसक प्रदर्शन में चार की मौत
बता दें कि बुधवार को लद्दाख राज्य के दर्जे और छठी अनुसूची की मांग को लेकर जारी आंदोलन हिंसा में बदल गया. लेह में हुई झड़पों में चार लोगों की मौत हो गई और करीब 80 लोग घायल हुए, जिनमें 40 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. प्रदर्शनकारियों ने भाजपा दफ्तर और हिल काउंसिल को निशाना बनाया, वाहनों में आगजनी की. पुलिस ने हालात काबू करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े.
बेरोजगारी और अधूरे वादों का नतीजा: वांगचुक

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










