
'मुझे प्रेग्नेंट करो', विज्ञापन देख झांसे में आया बिजनेसमैन और गंवा दिए 11 लाख रुपये
AajTak
पुणे में एक कॉन्ट्रैक्टर 'प्रेग्नेंट जॉब' स्कैम का शिकार हो गया. एक ऑनलाइन विज्ञापन के झांसे में फंसकर उसने 11 लाख रुपये गंवा दिए. यह मामला देशभर में सक्रिय साइबर गैंग से जुड़ा है, जो फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को फंसाता है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक कॉन्ट्रैक्टर 'प्रेग्नेंट जॉब' नामक साइबर ठगी का शिकार हो गया. ठगों ने उसे एक ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए झांसा दिया, जिसमें लिखा था 'एक पुरुष की तलाश है जो मुझे प्रेग्नेंट कर सके. विज्ञापन देखकर कॉन्ट्रैक्टर ने संपर्क किया और इसी के बाद उसके साथ 11 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी हो गई.
झांसे में आकर गंवाये 11 लाख रुपये
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने खुद को महिला बताकर पहले वीडियो भेजा और फिर रजिस्ट्रेशन, मेंबरशिप, गोपनीयता और प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर ठगी शुरू कर दी. धीरे-धीरे पीड़ित से अलग-अलग खातों में कुल 11 लाख ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए गए.
पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सावंत ने बताया कि यह मामला एक बड़े साइबर नेटवर्क से जुड़ा है, जिसे 'प्रेग्नेंट जॉब' या 'प्लेबॉय सर्विस' रैकेट कहा जाता है. यह गिरोह 2022 से देशभर में सक्रिय है और खासतौर पर बेरोजगार या आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं को निशाना बनाता है.
फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम से शिकार बनाते हैं ठग
यह गैंग फेसबुक, व्हाट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को ऐसे ऑफर देता है जिसमें कहा जाता है कि 'बांझ महिलाओं को गर्भवती बनाकर वो 5 से 25 लाख तक कमा सकते हैं. पीड़ितों से आधार, पैन और सेल्फी मांगी जाती है और फिर सिक्योरिटी फीस, टैक्स और होटल बुकिंग जैसे बहाने बनाकर लाखों रुपये ऐंठे जाते हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










