
'मुझे पार्टी से निकाला गया तो कोरोना में हुए घोटाले उजागर कर दूंगा...', BJP विधायक ने दी चेतावनी
AajTak
कर्नाटक विजयपुर सीट से विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल ने अपनी ही पार्टी को चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि, येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे. कहा कि, अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वह उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं.
कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल यत्नाल बगावती रुख अख्तियार कर लिया है. राज्य की विजयपुर सीट से विधायक यत्नाल ने अपनी ही पार्टी के चेतावनी दी है और कहा कि, अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वह उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं. बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए का गबन किया गया है. उन लोगों ने प्रत्येक कोरोना मरीज के लिए 8 से 10 लाख रुपए का बिल बनाया.”
अपनी सरकार पर लगाए ये आरोप पाटिल ने आगे बताया कि उस वक्त हमारी सरकार थी. लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में किसकी सरकार थी. चोर तो चोर हैं. पाटिल ने ये भी आरोप लगाए कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे.पाटिल ने कहा, “बेंगलुरु में 10 हजार बेड्स की व्यवस्था की गई थी. इसके लिए किराए पर 10 हजार बेड मंगाए गए थे. मुझे जब कोरोना हुआ था तो मणिपाल अस्पताल ने पांच लाख 80 हजार रुपए मांगे थे. गरीब आदमी इतने पैसे कहां से लाएगा.”
सीएम सिद्धारमैया ने भी दी प्रतिक्रिया बीजेपी विधायक के इन आरोपों के बाद कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी विधायक के इन आरोपों ने हमारे पहले के सबूतों को और पुख्ता कर दिया है.'' उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार '40% कमीशन सरकार' थी. " 'अगर हम यतनाल के आरोप पर विचार करें तो ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार हमारे अनुमान से 10 गुना बड़ा है. भाजपा के मंत्रियों का समूह जो हमारे आरोप पर चिल्लाते हुए सदन से बाहर आए थे वे अब कहां छिपे हुए हैं?"
'पीएम मोदी की वजह से बचा है देश' पीएम मोदी के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए पाटिल ने कहा कि देश पीएम मोदी की वजह से बचा है. पाटिल ने कहा, “वो मुझे नोटिस दें और मुझे पार्टी से निकालने की कोशिश करें. मैं सभी को बेनकाब कर दूंगा. अगर हर कोई चोर बन जाएगा तो राज्य और देश को कौन बचाएगा? देश पीएम मोदी की वजह से बचा है.” सच कहा जाए तो सभी को डर में रखा जाना चाहिए. अगर हर कोई चोर बन जाएगा, तो राज्य और देश को कौन बचाएगा?" देश प्रधानमंत्री मोदी की वजह से बचा है. इस देश में अतीत में कई घोटाले हुए हैं. उन्होंने कोयला घोटाला से लेकर 2जी घोटाला तक का जिक्र किया.''

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










