
'मुझे ध्यान रखना होगा मैं कलाकार ही नहीं BJP वर्कर भी हूं... वापस लेती हूं अपने शब्द', किसान बिल पर कंगना का यू-टर्न
AajTak
कंगना रनौत ने कहा, "जब कृषि कानून आए थे, तो हम बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया था, बाद में हमारे बड़ी ही संवेदनशीलता से कृषि कानूनों को वापस ले लिया और ये हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा बनाए रखें."
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की लोकसभा सांसद और हिंदी सिनेमा कलाकार कंगना रनौत ने अपने बयान पर यू-टर्न लेते हुए एक वीडियो जारी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा कि मैं कृषि कानूनों के संबंध में अपनी पार्टी के साथ खड़ी हूं और अपने शब्द वापस लेती हूं. कंगना ने कहा, "पिछले कुछ दिनों में मीडिया ने मुझसे कृषि कानून पर सवाल किए और मैंने कुछ सुझाव दिए कि किसानों को पीएम से कृषि कानून वापस लाने का निवेदन करना चाहिए. मेरी इस बात से बहुत लोग निराश हैं."
उन्होंने आगे कहा कि जब कृषि कानून आए थे, तो हम बहुत सारे लोगों ने इसका समर्थन किया था, बाद में हमारे बड़ी ही संवेदनशीलता से कृषि कानूनों को वापस ले लिया और ये हम सभी कार्यकर्ताओं का कर्तव्य बनता है कि हम उनके शब्दों की गरिमा बनाए रखें.
'मुझे खेद है...'
कंगना रनौत ने कहा, "मुझे ये भी ध्यान रखना होगा कि मैं अब कलाकार ही नहीं, बीजेपी कार्यकर्ता हूं. मेरे ओपिनियन अपने नहीं होने चाहिए, वो पा्रटी का स्टैंड होना चाहिए. अगर मैंने अपने शब्दों या सोच से किसी को निराश किया है, तो मुझे खेद है. मैं अपने शब्द वापस लेती हूं."
यह भी पढ़ें: 'ये उनकी पर्सनल सोच हो सकती है' किसान बिल को लेकर कंगना के बयान पर बोले चिराग, केसी त्यागी ने कहा- एक्शन हो
कंगना ने कृषि कानूनों पर क्या कहा था?

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










