
'मुझे धमकाने के इरादे से नारे नहीं लगाने दूंगी...', CSP हिना खान की वकील अनिल मिश्रा को दो टूक, फिर बोलीं- जय श्री राम, जय जय श्री राम
AajTak
MP के ग्वालियर में CSP हिना खान और हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा के बीच तीखी बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस दौरान मुस्लिम पुलिस अधिकारी हिना खान ने अपनी ड्यूटी निभाते हुए स्पष्टता और निडरता का परिचय दिया.
''जय श्रीराम... जय श्रीराम... जय जय श्रीराम... और कुछ! आप लगाओगे नारा तो मैं भी लगाऊंगी, अगर आप सोचो कि मुझे धमकाने के लिए लगाओगे तो ऐसा नहीं होगा... आप अगर बदतमीजी करने के इरादे से लगाआगे तो नहीं चलेगा. आप श्री राम का नारा लगाएं, मैं भी लगाऊंगी, लेकिन अगर आप सोचेंगे कि दबाव बनाने के लिए लगाएंगे तो यह बिल्कुल गलत है...'' यह कहते हुए ग्वालियर की CSP हिना खान ने अपनी जिम्मेदारियों का निडरता से परिचय दिया.
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अनिल मिश्रा से मुस्लिम पुलिस अधिकारी हिना खान बहस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल, यह बहस उस समय हुई जब एडवोकेट अनिल मिश्रा आपत्तिजनक बयान के कारण पहले से ही विवादों में थे और अपने जन्मदिन पर रामायण पाठ को लेकर प्रशासन की रोक का विरोध कर रहे थे.
बहस के दौरान सीएसपी हिना खान ने कड़े शब्दों में कहा, वह धार्मिक नारेबाजी की विरोधी नहीं हैं, लेकिन दबाव बनाने या पुलिस को धमकाने के इरादे से होने वाली नारेबाजी को बर्दाश्त नहीं करेंगी. उन्होंने कहा, "आप श्री राम का नारा लगाएं, मैं भी लगाऊंगी, लेकिन अगर आप सोचेंगे कि दबाव बनाने के लिए लगाएंगे तो यह बिल्कुल गलत है."
CSP हिना खान ने इस दौरान अपनी ड्यूटी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया और यह संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में धर्म आड़े नहीं आएगा. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उनकी निडर कार्यप्रणाली के लिए उनकी तारीफ की जा रही है.
क्या है पूरा मामला? दरअसल, ग्वालियर न्यायालय परिसर में आंबेडकर मूर्ति को लेकर उपजे विवाद के बीच एडवोकेट अनिल मिश्रा ने एक विवादित बयान दे दिया. इससे दलित संगठनों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इस बयान के बाद से सोशल मीडिया पर हर तरफ भड़काऊ पोस्ट की बाढ़ आ गई. एक पक्ष ने 15 अक्टूबर को ग्वालियर में बड़ा आंदोलन करने की बात कही, जबकि दूसरा पक्ष लगातार उन पोस्टों का आक्रामक जवाब दे रहा है.
इसी तनावपूर्ण माहौल में वकील अनिल मिश्रा और उनके समर्थक हनुमान मंदिर पर रामचरितमानस का पाठ करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने माहौल बिगड़ने के डर से मंदिर पर ताला डाल दिया और टेंट का सामान लौटा दिया. इसी को लेकर वकील और पुलिस अधिकारी के बीच बहस हुई.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










