
'मुझे कांग्रेस में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है...केरल में होता है धर्म परिवर्तन', बोले- दिग्विजय के भाई लक्ष्मण सिंह
AajTak
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर बयान देते हुए कहा कि मैं सिंधिया को मिस करता हूं, क्योंकि सिंधिया जी से कांग्रेस को लाभ था. उन्होंने केरल स्टोरी को लेकर भी बड़ी बात कही
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि उन्हें पार्टी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की कमी खलती है. 2020 में कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल हुए सिंधिया इस समय केंद्रीय मंत्री हैं. सिंधिया के कांग्रेस छोड़ते ही मध्यम प्रदेश में कांग्रेस सरकार अल्पमत में आकर गिर गई थी और बाद में शिवराज सिंह के नेतृत्व में बीजेपी सरकार बनी.
राजगढ़ जिले के चाचौड़ा से विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा,'मुझे सिंधिया की याद आती है क्योंकि उनकी उपस्थिति कांग्रेस के लिए फायदेमंद थी. इसमें कोई संदेह नहीं है कि सिंधिया में क्षमता है और वह बड़े अच्छे वक्ता हैं.' गौर करने वाली बात ये है कि लक्ष्मण सिंह का यह बयान ऐसे समय में आय है जब उनके भाई दिग्विजय सिंह ने कुछ दिन पहले कहा था कि अगर पार्टी ने आदेश दिया तो वह गुना लोकसभा सीट से सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं.
सिंधिया 2019 में अपने परिवार के पारंपरिक गढ़ गुना से चुनाव हार गए थे. पत्रकारों से बात करते हुए लक्ष्मण सिंह ने यह भी दावा किया कि भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं क्योंकि वे भगवा पार्टी से नाखुश हैं और जानते हैं कि आने वाले विधानसभा चुनावों का परिणाम क्या होगा.
फिल्म केरल स्टोरी को लेकर भी लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस नेताओं के विपरीत बयान देते हुए कहा, 'मैंने फिल्म नहीं देखी है और मैं नहीं कह सकता हूं कि उसमें कितनी सच्चाई दिखाई गई है या नहीं दिखाई गई है. लेकिन ऐसी घटनाएं केरल में होती हैं. हां कई ऐसे परिवार हैं जो उसके शिकार हुए हैं. मुझे मालूम है क्योंकि मैंने 1975 में वहां चाय कंपनी में नौकरी की थी.'
वहीं बजरंग दल को बैन करने संबंधित सवाल का जवाब देते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा, 'मेरे ख्याल से ऐसी जरूरत नहीं है कि बजरंग दल को प्रतिबंधित किया जाए. कोई एंटीनेशनल है तो उसे बैन करिए जेल में डालिए, उसके लिए एनआईए है. जब एनआईए कुछ नहीं कह रहा है तो इनमें कुछ ऐसा एंटी नेशनल जैसा मुझे नहीं दिखता है.'

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










