
'मुझे एड्स है और नपुंसक हूं...', लिव इन पार्टनर की हत्या करने वाले मनोज का कुबूलनामा
AajTak
Mira Road Murder Case: मुंबई में 32 साल की सरस्वती वैद्य की हत्या से पूरा देश सन्न है. इस मामले में अभी तक कई हैरान कर देने वाले खुलासे हो चुके हैं. इसी क्रम में आरोपी ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाली बातें कबूल की हैं. उसने कहा कि वो नपुंसक है. साथ ही उसे एड्स भी है.
मुंबई में अपनी लिव-इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर लाश के टुकड़े करने वाले मनोज साने को लेकर अभी तक कई सनसनीखेज खुलासे हो चुके हैं. अब पुलिस की जांच में ये बात सामने आई है कि मनोज सेक्स का आदी था. वो कई डेटिंग ऐप्स पर लड़कियों के संपर्क में था. इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा भी होता था. हत्यारोपी ने पुलिस को बताया कि उसे एड्स है और वो नपुंसक है. उसके इन दावों की पुष्टि करने के लिए पुलिस मेडिकल टेस्ट करवाएगी.
प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन के आधार पर पुलिस ये मानकर चल रही है कि हो सकता है डेटिंग ऐप्स को लेकर हुई लड़ाई की वजह से ही सरस्वती की हत्या की गई हो. जांच में यह भी पाया गया कि आरोपी अश्लील वेबसाइट्स पर सक्रिय रहता था. इनके जरिए वो कई लड़कियों के संपर्क में था. उसके मोबाइल फोन में कई अश्लील तस्वीरें भी मिली हैं.
साने का दावा कि सरस्वती ने आत्महत्या की है. मगर, पुलिस ये मानने को तैयार नहीं है. मीरा भायंदर जोन के डीसीपी जयंत भजबले का कहना है कि मनोज ने हत्या की है. उसने किस तरह वारदात को अंजाम दिया, हम इसकी जांच कर रहे हैं.
पुलिस ने फ्लैट से कीटनाशक भी बरामद किया
अभी तक की जांच में ये बात सामने आई है कि साने ने सरस्वती की लाश को ठिकाने लगाने के लिए एक इलेक्ट्रिक आरी और चाकू का इस्तेमाल किया था. शव के टुकड़े करने के दौरान आरी की चेन टूट गई थी. इसलिए आरी की मरम्मत भी की थी. पुलिस ने उसके फ्लैट से कीटनाशक भी बरामद किया है. अब पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है, क्या कीटनाशक के सेवन से सरस्वती की मौत हुई है?
'दिन भर फ्लैट में ही रहती थी सरस्वती'

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.








