
मुजफ्फरनगर में No मुस्लिम, मेरठ में चार टिकट... SP-RLD की कैंडिडेट लिस्ट में 'दंगों का भूत'
AajTak
पश्चिमी यूपी को जाटलैंड कहा जाता है, जहां सपा-आरएलडी मिलकर चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रही हैं. मुजफ्फरनगर दंगे के सियासी तपिश को खत्म करने और बीजेपी के ध्रुवीकरण के दांव को फेल करने के लिए मुजफ्फरनगर में एक भी सीट पर गठबंधन ने मुस्लिम प्रत्याशी नहीं दिया, लेकिन मेरठ में चार मुस्लिम उम्मीदवार के देने से जाट वोटर नाराज हो गया है. ऐसे में जयंत चौधरी कैसे डैमेज कन्ट्रोल करते हैं?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का आगाज पश्चिमी यूपी से हो रहा है, जिसे जाटलैंड के नाम भी जाना जाता है. मुजफ्फरनगर दंगे के चलते बीजेपी ने 2017 के चुनाव में पश्चिमी यूपी में क्लीन स्वीप किया था और 90 फीसदी सीटें अपने नाम की थी. बीजेपी के सियासी समीकरण को तोड़ने के लिए सपा-आरएलडी साथ आए हैं, लेकिन जाट-मुस्लिम के बीच सियासी कॉम्बिनेशन नहीं बन पा रहा है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










