
मुजफ्फरनगर के बाद अब रुड़की में पुलिस के सामने कांवड़ियों का तांडव, लाठी-डंडों से ई-रिक्शा कर डाला चकनाचूर, Video
AajTak
रुड़की में कांवड़ियों ने एक ई-रिक्शा चालक को बुरी तरह पीटा और उसके बाद ई-रिक्शा को भी लाठी-डंडों से चकनाचूर कर डाला. कांवड़िए पुलिस के सामने ही उपद्रव मचा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक ही नहीं सकी. इससे पहले कांवड़ियों का तांडव मुजफ्फरनगर में दिखाई था, जहां उन्होंने एक कार ड्राइवर को बुरी तरह पीटा था और कार में भी तोड़फोड़ की थी.
मुजफ्फरनगर के बाद अब उत्तराखंड के रुड़की में कांवड़ियों का उत्पात दिखाई दिया है. यहां कांवड़ियों ने पहले एक ई-रिक्शा चालक की जमकर पिटाई की और उसके बाद लाठी-डंडों से ई-रिक्शा में तोड़फोड़ की. इस दौरान पुलिसकर्मी भी कांवड़ियों को समझाते रहे, लेकिन उन्होंने एक न सुनी और ई-रिक्शा में तोड़फोड़ करते रहे. वहीं घायल ई-रिक्शा चालक को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
जानकारी के मुताबिक, घटना मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी नहर पटरी की है. रिक्शा चालक पर आरोप था कि उसने एक कांवड़िए को टक्कर मारी है और कांवड़ खंडित की है, जिसके चलते कांवड़ियों ने पहले ई-रिक्शा चालक के साथ जमकर मारपीट की. फिर ई-रिक्शा पर लाठी-डंडे बरसा कर तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान कांवड़िए बोल बम, भोले बाबा की जय के नारे भी लगाते रहे. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. वहीं पुलिस ने इस मामले में अज्ञात कांवड़ियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.
हरिद्वार SSP ने इस मामले में क्या बताया?
हरिद्वार एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल ने इस मामले में बताया कि मंगलौर कोतवाली क्षेत्र लिब्बरेडी में संजय कुमार के द्वारा अवगत कराया गया था कि आज उसका ई-रिक्शा एक कावड़िए को टक्कर लग गई थी जिसमें न तो कावड़िए को चोट आई और न ही कावड़ खंडित हुई, इसके बावजूद कावड़िए ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ई रिक्शा चालक के साथ मारपीट की. इतना ही नहीं उन्होंने ई रिक्शा में भी तोड़ फोड़ की है. इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुकद्दमा दर्ज किया गया है और उन लोगों को पहचान की जा रही है. साथ ही एसएसपी ने सभी कांवड़ियों से अपील की है कि पूरा पुलिस प्रशासन आपको किसी प्रकार की असुविधा न हो इसमें लगा हुआ है, लेकिन आपसे अपील है कि इस तरह की कोई घटना घटती है तो उसमें आप जल्दी आपा न खोएं और पुलिस को जानकारी दें.
मुजफ्फरनगर में पुलिस के सामने ही कांवड़ियों का उत्पात, कार को तोड़-तोड़कर कूच डाला, Video
मुजफ्फरनगर ने भी कांवड़ियों ने मचाया था उत्पात

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










