
मुजफ्फरनगर की महिला के कहने पर बनाया मौत का सामान, 'टाइम बम' बनाने वाले जावेद का नेपाल कनेक्शन भी आया सामने
AajTak
यूपी एसटीएफ की टीम ने जावेद और एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की शिनाख्त इमराना के तौर पर हुई है. इमराना वही महिला है, जिसके कहने पर जावेद ने टाइम बम बनाकर तैयार किए थे. उसे ही बम बनाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.
यूपीएसटीएफ (UPSTF) की टीम ने टाइम बम के साथ जिस जावेद नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है. उसका संबंध नेपाल से है. उसका जन्म भी नेपाल में ही हुआ था. आपको ये भी बता दें कि यूपी एसटीएफ की टीम ने शातिर जावेद को यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से गिरफ्तार किया है. अब पूछताछ करने पर उसके बारे में कई खुलासे हुए हैं. साथ ही ये भी पता चला है कि एक महिला के कहने पर जावेद ने बोतल टाइम बम बनाए थे.
जावेद के साथ महिला भी गिरफ्तार दरअसल, यूपी एसटीएफ की टीम ने जावेद और एक महिला को गिरफ्तार किया है. महिला की शिनाख्त इमराना के तौर पर हुई है. इमराना वही महिला है, जिसके कहने पर जावेद ने टाइम बम बनाकर तैयार किए थे. उसे ही बम बनाने का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. उसके कब्जे से 4 टाइमर बोटल बम बरामद किए गए हैं.
इस महिला के कहने पर बनाए थे बम यूपी एसटीएफ की टीम लगातार जावेद से पूछताछ कर रही है. उसके पास से 4 बोतल बम आईईडी, बोतल के अन्दर गन पाउडर 999, लोहे की छोटी गोलियां, कॉटन और पीओपी आदि भी मिला है. जावेद ने टीम के सामने खुलासा किया है कि उसने ये बोतल बम इमराना पत्नी आजाद निवासी बन्तीखेड़ा गांव, थाना बाबरी, जनपद शामली के कहने पर बनाए थे.
ऐसे जुटाया बम बनाने का सामान इमराना नाम की वो महिला, हाल फिलहाल मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली नगर इलाके में कालीनदी पुलिया के पास प्रेमपुरी में रहती है. यूपी एसटीएफ की टीम को छानबीन के दौरान पता चला है कि बम बनाने के लिए उसने ग्लुकोज की बोतलें डाक्टरों से हासिल की थी. जबकि लोहे की गोलियां वो साईकिल की एक दुकान से लेकर आया था. टाइम बम में लगाने के लिए उसने घड़ी की मशीन एक घड़ियों की दुकान से ली थी.
बम के बदले मिलने थे 50 हजार जावेद के मुताबिक, इमराना नाम की उस महिला ने उसे बोतल बम तैयार करने के लिये 10 हजार रुपये पहले दिये थे और बाकी 40 हजार रुपये बम मिल जाने पर देने का वादा किया था. इस दौरान ये भी पता चला कि जावेद ने बम बनाने का काम अपने चाचा मौहम्मद अर्शी पुत्र खलील से सीखा था. अर्शी मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड पर मौजूद रामलीला टीला थाना कोतवाली नगर इलाके में रहते हैं. असल में वो पटाखे बनाने का काम करते हैं.
ऐसे सीखा बम बनाना उन्ही के घर पर रहकर जावेद ने बारूद और बोतल बम (आईईडी) बनाने का काम सीखा था. हालांकि कुछ जानकारी उसने यू-टयूब और इन्टरनेट के ज़रिए हासिल की थी. इन टाइमर बोतल बम (IEED) का इस्तेमाल कहां होना था, इसके बारे में इमराना ही जानती है.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






