
मुख्तार के भाई अफजाल पर भी चला कानून का डंडा, लखनऊ में 12 करोड़ की कोठी कुर्क
AajTak
यूपी के बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी पर भी योगी सरकार का कानूनी डंडा चला है. लखनऊ में अफजाल अंसारी के 12 करोड़ रुपए की कोठी को पुलिस ने कुर्क कर लिया है. ये कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत की गई है. बताया जा रहा है कि अफजाल ने सरकारी जमीन पर कब्जा करके कोठी बनाई थी.
उत्तर प्रदेश में बाहुबलियों के खिलाफ योगी सरकार की कार्रवाई लगातार जारी है. अब गाजीपुर पुलिस ने लखनऊ स्थित बीएसपी सांसद अफजाल अंसारी की कोठी को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया गया है. इसकी कीमत करीब 12 करोड़ 50 लाख रुपए बताई जा रही है. बता दें कि अफजाल अंसारी मुख्तार अंसारी के भाई हैं.
जानकारी के मुताबिक, जिस संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है, उसे अफजाल अंसारी ने अवैध ढंग से अर्जित किया था. गाजीपुर में अवैध तरीके से धन, जमीन और अचल संपत्ति अर्जित करने वाले माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक ने ये कार्रवाई की है. इसकी जानकारी पहले ही लखनऊ के डीएम को दे दी गई थी.
सरकारी जमीन पर किया गया था कब्जा
कुछ दिनों पहले ही डॉलीबाग में बने मकान 21/14 B को प्रशासन ने अवैध घोषित किया था. इस मामले में दस्तावेजी हेराफेरी और सरकारी जमीन पर कब्जे के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था. आरोप है कि आरोपी ने संगठित अपराध के जरिए अर्जित किए गए धन से 31 अक्टूबर 1998 को इस कोठी को बनवाया था.
उसने लखनऊ के डॉलीबाग तिलक मार्ग पर यह कोठी पत्नी फरहत अंसारी के नाम पर ली थी. बीते 24 सालों में उस संपत्ति की कीमत बढ़कर 12 करोड़ 50 लाख रुपए तक पहुंच गई.
1985 में पहली बार विधायक बने थे अफजाल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










