
मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव, SP कार्यालय पर लगे पोस्टर में की गई खास अपील
AajTak
पिछले दिनों उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. इसके बाद कई नेता गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार के परिवार से मुलाकात कर रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मुख्तार के परिवार से मिलने गाजीपुर जाने की तैयारी में हैं. वहीं, लखनऊ में पार्टी के कार्यालय पर एसपी नेता राम सुधाकर ने मुख्तार अंसारी के समर्थन में पोस्टर लगवाया है.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता ने मुख्तार अंसारी के हमदर्दी में पोस्टर लगवाए हैं. पिछले दिनों जेल में बंद मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. अब एसपी के नेता राम सुधाकर यादव ने मुसलमानों से ईद ना मनाने की अपील की है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर पोस्टर लगवाया है, जिसमें अपील की गई है कि मुसलमान भाई ईद ना मनाएं और मुख्तार अंसारी के लिए दुआएं मांगें. बता दें कि सुधाकर यादव 'मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड' के पूर्व प्रदेश सचिव रह चुके हैं.
मुख्तार अंसारी के समर्थन में कार्यालय पर लगे पोस्टर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसकी खबर मिलने पर गौतमपल्ली पुलिस के द्वारा पोस्टर उतरवाया गया.
गाजीपुर जाएंगे अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मरहूम मुख्तार अंसारी के परिवार से मिलने गाजीपुर जाएंगे. जानकारी के मुताबिक वो रविवार को करीब 1 बजे हेलीकॉप्टर से गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी को श्रद्धांजलि देंगे. अखिलेश पहले लखनऊ से वाराणसी जाएंगे और फिर वहां से गाजीपुर के लिए रवाना होंगे.
देखिए शेड्यूल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










