
मुकेश अंबानी परिवार को बार-बार मिल रही धमकियां, ये है पूरी टाइमलाइन
AajTak
अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी और उनके परिवार का हाल में कई बार जान से मारने की धमकियां मिली हैं. उनके घर के बाहर विस्फोटक से भरी गाड़ी भी बरामद हो चुकी है. ऐसे में सरकार ने भी उनकी सुरक्षा को बढ़ाकर Z+ कर दिया है. आइए जानते हैं कब-कब मुकेश अंबानी के परिवार को ऐसी धमकियों का सामना करना पड़ा...
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के प्रमुख और अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी एवं उनके परिवार को बार-बार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. ताजा मामला रिलायंस फाउंडेशन (Reliance Fondation) द्वारा चलाए सर. एच. एन. रिलायंस हॉस्पिटल का है, जहां लैंडलाइन नंबर पर एक धमकी भरा कॉल आया था. कॉल करने वाले हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी, साथ ही मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और उनके बेटों को जान से मारने के लिए भी धमकाया था. ऐसे ही पहले भी कई बार मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
मुंबई पुलिस ने गुरुवार को बिहार के दरभंगा से 30 साल के राकेश कुमार मिश्रा को गिरफ्तार किया. उसने कथित तौर पर रिलायंस के हॉस्पिटल में फोन कॉल करके बम से उड़ाने की धमकी दी थी. वहीं मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी.
एंटीलिया को भी बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार होने वाले युवक ने मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया को भी बम से उड़ाने की धमकी दी थी. दक्षिण मुंबई इलाके में आल्टामाउंट रोड पर बना एंटीलिया (Antilia) भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे महंगे घरों में से एक है. मुकेश अंबानी और उनका परिवार इसी घर में रहता है.
मुंबई पुलिस के मुताबिक रिलायंस के हॉस्पिटल में इस तरह का धमकी भरा कॉल आने की ये दूसरी घटना है. इससे पहले 15 अगस्त को भी हॉस्पिटल में 9 कॉल आए थे. इसमें मुकेश अंबानी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी. पुलिस ने इस मामले में 56 साल के बिश्नु विदु भौमिक को गिरफ्तार किया था.
बढ़ाई गई थी एंटीलिया की सुरक्षा

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










