
'मुकदमों से मैं डरने वाली नहीं...', जयपुर में केस दर्ज होने पर साध्वी प्राची का जवाब
AajTak
Sadhvi Prachi Row: भड़काऊ बयानबाजी मामले में जयपुर पुलिस ने साध्वी समेत 3 लोग को आरोपी बनाया है. आरोप है कि फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद साध्वी प्राची ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने वाला भाषण दिया था.
राजस्थान के जयपुर में दिए विवादित बयान पर साध्वी प्राची ने अब सफाई दी है. उन्होंने कहा कि हिंदू बेटियों को बचाना उनका धर्म है. अगर राजस्थान की गहलोत सरकार या किसी राज्य की कांग्रेस सरकार इसको लेकर उन पर जो भी मुकदमा करना चाहे तो कर सकती है. शुक्रवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचीं साध्वी प्राची ने यह बात कही.
दरअसल, राजस्थान की राजधानी जयपुर में 'द केरल स्टोरी' फिल्म देखने के बाद साध्वी प्राची के भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में साध्वी कहती हुई नजर आईं, "बेटियों को अब्दुल्ला से खतरा है ही, साथ में सलमा से भी है."
इसी मामले में जयपुर पुलिस ने साध्वी समेत 3 को आरोपी बनाया है. फिल्म के बाद साध्वी ने समुदाय विशेष पर टिप्पणी करते हुए सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने का भाषण दिया था. वायरल वीडियो 14 मई का बताया जा रहा है.
उधर, हिंदू संगठन की नेता साध्वी प्राची ने उत्तराखंड में अवैध निर्माण पर एक्शन को लेकर धामी सरकार की प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि वह मजारों पर कार्रवाई के लिए वह धामी सरकार को मुबारकबाद देती हैं.
चर्चित शादी पर साध्वी का बयान
वहीं, उत्तराखंड के पौड़ी में भाजपा नेता यशपाल बेनाम की बेटी की दूसरे समुदाय में शादी को लेकर साध्वी ने कहा, हो सकता है कि यह भाजपा की अंदरूनी साजिश हो, लेकिन फिर भी वह भाजपा को एक व्हिप जारी करती हैं जिसमें इस प्रकरण की जांच होनी चाहिए.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










