
मुइज्जू को मोदी सरकार का बड़ा झटका, बजट में मालदीव को लेकर हुआ ये ऐलान
AajTak
भारत सरकार ने बजट में 2024-2025 के लिए मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक सहयता में 22 फीसदी की कटौती करने का प्रस्ताव रखा है. भारत सरकार ने मालदीव के विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. किसी भी सरकार द्वारा मालदीव को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में भारत तीसरे स्थान पर है.
केंद्र की मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट गुरुवार को पेश हुआ. हालांकि, ये सरकार का अंतरिम बजट था. इस बजट में एक तरफ जहां लक्षद्वीप को लेकर बड़ा ऐलान किया गया. वहीं, मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक सहायता में कटौती की गई.
भारत सरकार ने बजट में 2024-2025 के लिए मालदीव को दी जाने वाली आर्थिक सहयता में 22 फीसदी की कटौती करने का प्रस्ताव रखा है. भारत सरकार ने मालदीव के विकास कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं. किसी भी सरकार द्वारा मालदीव को दी जाने वाली वित्तीय सहायता में भारत तीसरे स्थान पर है.
दरअसल 2023-2024 में भारत ने मालदीव को 770.90 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी. यह 2022-2023 में मालदीव को दी गई 183.16 करोड़ रुपये की तुलना में 300 फीसदी से अधिक है.
बता दें कि सरकार ने 2023 के बजट में शुरुआत में मालदीव के लिए 400 करोड़ रुपये आवंटित किए थे. लेकिन बाद में इसमें संशोधन कर इसे 770.90 करोड़ रुपये कर दिया गया था.
बीते कुछ सालों से भारत एक तरह से मालदीव का अग्रणी साझेदार रहा है. भारत डिफेंस, शिक्षा, हेल्थकेयर और इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसे कई क्षेत्रों में मालदीव में निवेश कर चुका है.
कई अन्य देशों की आर्थिक मदद में भी कटौती

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










