
मुंबई: BJP नेता पर अज्ञात हमलावर ने किया धारदार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती
AajTak
अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी. घायल बीजेपी नेता के पति के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे जब वो अपनी पत्नी के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रहे थे
रविवार रात करीब सवा 11 बजे मुंबई से सटे मीरा रोड इलाके में दो अज्ञात शख्स ने बीजेपी की अल्पसंख्यक महिला प्रदेश अध्यक्ष सुल्ताना खान पर उस वक़्त हमला कर दिया जब वो अपने पति के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रही थी.
दो बाइक सवार ने किया हमला घायल बीजेपी नेता के पति के मुताबिक रात करीब सवा 11 बजे जब वो अपनी पत्नी के साथ किसी डॉक्टर से मिलने जा रहे थे उसी दौरान मीरा रोड इलाके में दो बाइक सवार आकर गाड़ी के सामने अपनी बाइक खड़ी कर देते हैं उसके बाद गाली गलौज करते हुए उनकी पत्नी सुल्तान समीर खान पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं.
हमले के बाद बाइक सवार फरार हो गए. इस हमले में सुल्ताना खान घायल हो गई हैं. पति के शोर मचाने पर आसपास के लोग इकठा हुए और पुलिस को बुलाया गया. पुलिस की मदद से घायल बीजेपी नेता सुल्तान खान को नजदीक के इंदिरा गांधी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
बयान देने के बाद होगी कार्रवाई वहीं अस्पताल पहुंची पुलिस ने डॉक्टर से जाकर बात की. पुलिस के मुताबिक घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई हैं और स्टेटमेंट देने की हालत में नही हैं, पीड़ित के पति ने पुलिस से कहा कि वो आज अपना स्टेटमेंट रेकॉर्ड करवाएंगी, पुलिस की माने तो स्टेटमेंट रेकॉर्ड कराने के बाद आरोपियो पर कार्रवाई की जाएगी.
इधर अस्पताल के डॉक्टर राम लखन यादव की माने तो घायल सुल्ताना के हाथ पर दो ज़ख्म थे जिसपर 3 स्टिच लगाकर आगे का उपचार किया जा रहा है. हालांकि अब तक ये साफ नही हो पाया है कि हमलावर कौन थे और क्यों इस तरह आकर जानलेवा हमला किया. वहीं पीड़िता के पति ने शक ज़ाहिर की है कि ये उनकी पार्टी का अंदरूनी मामला भी हो सकता है. जिसकी शिकायत सुल्ताना ने लिखित रूप के पार्टी के आला अधिकारियों को दी है.मोहम्मद एजाज खान और जाकिर मिस्त्री की रिपोर्ट

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










