
मुंबई: 5-स्टार होटल में मृत पाया गया अमेरिकी नागरिक, बिजनेस मीटिंग के लिए आया था भारत
AajTak
मुंबई में एक अमेरिकी नागरिक अपने कमरे में मृत पाया गया है. वह बिजनेस मीटिंग के लिए भारत आया था. विदेशी नागरिक की मौत किस कारण से हुई, इसका पता लगाया जा रहा है. शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है.
मुंबई के ईस्ट अंधेरी में एक अमेरिकी नागरिक की मौत हो गई है. वह मंगलवार को फाइव स्टार होटल के अपने कमरे में मृत पाया गया. 62 वर्षीय अमेरिकी बिजनेस मीटिंग के लिए भारत आया था. कमरे में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद होटल स्टाफ उसे अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में एक केस भी दर्ज किया गया है. पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, और शुरुआती जांच से पता चलता है कि विदेशी नागरिक की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई. सहर पुलिस को मंगलवार रात 10 बजे एक फोन कॉल आा था.
यह भी पढ़ें: क्या भारत की प्रदेश सरकारें अपने-अपने राज्यों में CAA लागू होने से रोक सकती हैं? क्या कहता है संविधान
9 मार्च को मीटिंग के लिए आया था भारत
कमरे में विदेशी नागरिक की मौत की जानकारी पाकर एक पुलिस टीम पहुंची. बताया जा रहा है कि मृतक मीटिंग के लिए 9 मार्च को मुंबई आया था. उसकी आईटी कंपनी की एक ऑफिस मुंबई में है. अमेरिकी नागरिक अपनी मीटिंग के बाद भारत से 14 मार्च को वापसी करने वाला था. हालांकि, इस दरमियान उसकी मौत से होटल में हड़कंप मचा है.
होटल स्टाफ ले गए थे अस्पताल

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










